सतना जिले के बाद दतिया को बड़ी सौगात
Mp New Airport: खबर मध्य प्रदेश के दतिया जिले से है जहां मध्य प्रदेश में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ी है। बतादें की दतिया हवाई अड्डे को (डीजीसीए) से पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लाइसेंस प्राप्त हो गया है। इस कदम से प्रदेश को आठवां पब्लिक एयरोड्रम मिलने की खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एमपी के मुखिया ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हम दतिया और सतना हवाई अड्डों के जल्द उद्घाटन के लिए तैयार हैं, और मध्य प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद अर्पित करते हैं।”
दतिया एयरपोर्ट की विशेषताएँ…
बतादें की दतिया हवाई अड्डा 118 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसका रनवे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 100 यात्रियों की क्षमता है, और एयरपोर्ट में आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं जैसे एक्स-रे मशीन, सीसीटीवी, और बैगेज हैंडलिंग सिस्टम भी स्थापित हैं।
आगे का रास्ता…
मध्य प्रदेश में सितंबर 2024 से पहले केवल पांच पब्लिक एयरपोर्ट थे, लेकिन अब रीवा, सतना और दतिया एयरपोर्ट के बाद प्रदेश में एयरलाइन सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी। अगले कुछ महीनों में इन एयरपोर्ट्स से उड्डयन सेवाओं का संचालन शुरू होने की संभावना है।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
यात्रियों के लिए सुविधाएँ…
दतिया एयरपोर्ट में यात्रियों के लिए…
फ्लाइट जानकारी प्रणाली, वाई-फाई, रिजर्व लॉन्ज और पीए सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
साथ ही…
आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एक अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस भी तैनात रहेगा।

Mp New Airport: मुख्यमंत्री के अनुसार, दतिया और सतना हवाई अड्डों का लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा.
जिससे यात्रियों को नई उड़ान सेवाओं का लाभ मिलेगा।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
