Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग, 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग, 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

himani Shrotiya October 26, 2025

Lucknow Agra Expressway bus fire: रविवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक AC स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा काकोरी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस 80–90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक पीछे का टायर फट गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ड्राइवर ने तत्काल बस को किनारे रोका और नीचे उतरकर स्थिति देखने लगा। तभी बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा जो कुछ ही मिनटों में लपटों में बदल गया।

आग की लपटों में घिरी बस

Lucknow Agra Expressway bus fire: सुबह का वक्त होने के कारण अधिकांश यात्री नींद में थे। ड्राइवर और क्लीनर ने जोर-जोर से चिल्लाकर सभी को बाहर निकलने को कहा। यात्रियों ने बिना देर किए बस से छलांग लगा दी। कई लोग अपना सामान बस में ही छोड़कर बाहर भागे। देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

आग इतनी भयंकर थी कि दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। राहगीरों ने फौरन पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

Read More: Jaisalmer bus fire: भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौत…कई घायलों की हालत गंभीर

छठ पर्व के कारण बस में थी भीड़

हादसे के समय बस में ज्यादातर यात्री बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो छठ पूजा के अवसर पर अपने घर लौट रहे थे। यात्रियों का कहना है कि बस में सीटों से ज्यादा लोग सवार थे, जिससे काफी भीड़ थी। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि आग लगने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन ड्राइवर और क्लीनर की सूझबूझ से सभी की जान बच गई।

70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Lucknow Agra Expressway bus fire:  बस कंपनी से मांगा जवाब

घटना की जानकारी मिलते ही काकोरी थाना पुलिस और एक्सप्रेस-वे प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या टायर फटने से घर्षण के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। बस प्राइवेट ट्रैवल कंपनी की बताई जा रही है। पुलिस ने कंपनी से मेंटेनेंस रिकॉर्ड और फिटनेस रिपोर्ट मांगी है।

बाल-बाल बचे यात्री

प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों को पास के विश्राम केंद्र में ठहराया गया और बाद में उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों के मोबाइल, बैग और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रम्प ने मलेशिया में रेड कार्पेट पर किया डांस: थाईलैंड-कंबोडिया शांति समझौते पर हस्ताक्षर
Next: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.