Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • लव जिहाद का अनोखा मामला : महिला ने बदला नाम, रचाई शादी, अब बना रही धर्म परिवर्तन का दबाव
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

लव जिहाद का अनोखा मामला : महिला ने बदला नाम, रचाई शादी, अब बना रही धर्म परिवर्तन का दबाव

Ranu May 20, 2025

love jihad unique case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें ‘लव जिहाद’ की परंपरागत परिभाषा को उलटते हुए एक मुस्लिम महिला ने हिंदू नाम अपनाकर युवक को प्रेमजाल में फंसाया, शादी की और अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। यह मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

love jihad unique case : फर्जी नाम और पहचान से की दोस्ती

पीड़ित युवक शेखर सिलावट के मुताबिक, आरोपी महिला ने ‘श्रेया सिलावट’ नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उससे दोस्ती कर प्रेम संबंध बना लिया। शुरुआत में युवक को अंदाजा नहीं था कि यह नाम और पहचान नकली है। श्रेया नाम बताकर युवती ने खुद को हिंदू बताया और विश्वास हासिल किया।

आर्य समाज मंदिर में कराई शादी

युवती ने प्रेम संबंध के बाद युवक को शादी के लिए मनाया। शेखर का आरोप है कि जब उसने इनकार किया तो महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डर के मारे शेखर ने आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। युवक को यह विश्वास था कि वह एक हिंदू लड़की से शादी कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली।

असली नाम निलोफर, पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां

शादी के कुछ समय बाद शेखर को पता चला कि युवती का असली नाम निलोफर है और वह पहले से शादीशुदा है। इतना ही नहीं, उसके तीन बच्चे भी हैं। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो महिला ने उस पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह अब उसके बच्चों को अपना ले और मुस्लिम धर्म अपनाकर उनके साथ जीवन बिताए।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

पीड़ित का आरोप है कि निलोफर उर्फ श्रेया अब उस पर लगातार दबाव बना रही है कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले और उसके बच्चों का पिता बनकर जिम्मेदारी निभाए। युवक का कहना है कि वह इस स्थिति से बेहद परेशान है और उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।

फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड का उपयोग

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, जिसमें उसने अपना नाम ‘श्रेया सिलावट’ लिखा था। इस फर्जी पहचान के आधार पर उसने सोशल मीडिया से लेकर शादी तक की पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आधार कार्ड कैसे और कहां से बनवाया गया।

पुलिस जांच में जुटी, मामला दर्ज

थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपी महिला के दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More :-  🌸 1 जून से खुलेगी फूलों की घाटी: बर्फ हटाई जा रही, रास्ते तैयार

Watch Now:-  घुटनों पर बैठ, अल्बानिया के पीएम

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : अब फ्रेश लॉ ग्रेजुएट नहीं बन सकेंगे जज
Next: उत्तराखंड के मुखिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मदरसा सिलेबस में शामिल करने के फैसले का किया स्वागत

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.