World Poha Day 2025: क्यों इंदौरियों का फेवरेट बना पोहा, जानें दिलचस्प कहानी

world-poha-day-2025

World Poha Day 2025: क्यों इंदौरियों का फेवरेट बना पोहा, जानें दिलचस्प कहानी

world poha day 2025 क्यों इंदौरियों का फेवरेट बना पोहा जानें दिलचस्प कहानी

World Poha Day 2025: हर साल 7 जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है। पोहा आज भारत के सबसे पसंदीदा नाश्तों में से एक बन चुका है। यह हेल्दी, हल्का और हर वर्ग के लिए सुलभ ब्रेकफास्ट है। हालांकि भारत में कई फूड आइटम्स बाहर से आए हैं, लेकिन पोहा की शुरुआत यहीं भारत में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हुई मानी जाती है। यही वजह है कि इंदौर में पोहा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक पहचान बन चुका है। [caption id="attachment_86345" align="alignnone" width="279"]World Poha Day 2025 World Poha Day 2025[/caption]

World Poha Day 2025: कैसे बना पोहा इंदौर की शान

इंदौर, जिसे 'मिनी मुंबई' कहा जाता है, वहां की हर गली में पोहा बिकता है – चाहे छोटी दुकान हो या बड़ा रेस्टोरेंट। इंदौरवासियों की सुबह पोहे से ही होती है। माना जाता है कि महाराष्ट्र के पुरुषोत्तम जोशी अपनी बुआ के घर इंदौर आए थे, जहां उन्हें पहली बार पोहा परोसा गया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने इंदौर के तिलक पथ पर ‘उपहार गृह’ नाम से दुकान खोली और पोहा बेचना शुरू किया। यहीं से इंदौर में पोहे की लोकप्रियता की कहानी शुरू हुई।

World Poha Day 2025: राज्यों के अनुसार पोहे के नाम

पोहा जितना स्वादिष्ट है, उतना ही विविध नामों से भी पहचाना जाता है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में इसे 'पोहे' कहा जाता है, वहीं बंगाल और असम में इसे 'चिड़ा', तेलुगु में 'अटुकुलू' और गुजरात में 'पौआ' के नाम से जाना जाता है। यह हर राज्य के स्वाद और संस्कृति के अनुसार ढल जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व पोहा दिवस?

विश्व पोहा दिवस मनाने की पहल इंदौर के कलाकार राजीव नेमा ने की थी, ताकि इस स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन को वैश्विक पहचान मिल सके। आज पोहा सिर्फ इंदौर या मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में हर उम्र के लोगों का पसंदीदा नाश्ता बन चुका है।

World Poha Day 2025: स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

सादा होने के बावजूद पोहा पोषण से भरपूर होता है। यह आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पेट को हल्का और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखता है। यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के दिल में जगह बना चुका है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही प्रदेश के उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसानों से संवाद स्थापित करेंगे।

मानसून से पहले हरियाणा सरकार हुई अलर्ट; बाढ़, हीटवेव और सूखे से निपटने के लिए तेज हुई तैयारियां

हरियाणा

मानसून से पहले हरियाणा सरकार हुई अलर्ट; बाढ़, हीटवेव और सूखे से निपटने के लिए तेज हुई तैयारियां

हरियाणा सरकार ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं के लिए तैयारी की है। बाढ़, हीटवेव, सूखे से निपटने के लिए विशेष योजनाएँ और सिस्टम सक्रिय किए गए हैं।

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 1 मई से नया शेड्यूल

उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 1 मई से नया शेड्यूल

उत्तराखंड में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग 1 मई से बदलने जा रही है, सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक के लिए।

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब के सीएम भगवंत मान की लगातार अनुपस्थिति के बाद मानसा की अदालत ने सख्त चेतावनी दी है। अगली पेशी पर न होने की स्थिति में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या, CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा

बिहार

दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या, CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा

खगड़िया के निवासी पांडव कुमार की दिल्ली में हत्या के मामले में CM सम्राट चौधरी ने दुख जताया और पीड़ित परिवार को ₹8 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की।