Egg Benefits for Health: वजन घटाना हो या मसल्स बनानी हो तो संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे...

egg-benefits-weight-loss-muscle-gain-daily

Egg Benefits for Health: वजन घटाना हो या मसल्स बनानी हो तो संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे...

egg benefits for health वजन घटाना हो या मसल्स बनानी हो तो संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे

Egg Benefits for Health: अंडा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ है, जिसे आमतौर पर सुबह के नाश्ते में खाया जाता है। यह सिर्फ एक साधारण खाद्य सामग्री नहीं है। यह एक ऐसा सुपरफूड है, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देता है। प्राचीन समय से ही अंडा मानव आहार का अहम हिस्सा रहा है। चाहे वो मांसपेशियों का निर्माण हो, इम्युनिटी बढ़ानी हो, बालों को चमकदार बनाना हो या त्वचा को निखारना – अंडा हर क्षेत्र में चमत्कार करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा अंडा हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? Read More: Desi Superfood For Health: पेट से लेकर दिल तक मजबूत बनाएं यह देसी सुपरफूड… आज हम इस आर्टिकल में अंडा हमारे शरीर, बाल, त्वचा, दिमाग और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कैसे वरदान है। इस बारें में बताएंगे।

अंडा – पोषण से भरपूर प्राकृतिक उपहार...

अंडा उन कुछ खाद्य सामग्रियों में से एक है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह विटामिन, खनिज, उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, स्वस्थ वसा और कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

इसमें पाए जाने वाले प्रमुख पोषक तत्व...

अंडे में पोषक तत्व प्रोटीन , विटामिन A, D, E, K, B2, B6, B12, फोलिक एसिड, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन (आंखों के लिए फायदेमंद), कोलीन (दिमाग और तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक) पाए जाते हैं। इसलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि अंडा ‘नेचर का मल्टीविटामिन’ है।

मांसपेशियों के निर्माण में सहायक...

जो लोग मसल बनाना चाहते या फिटनेस के प्रति जागरुक हैं, उनके लिए अंडा बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और निर्माण में मदद करता है।

कैसे करता है मदद?

1. वर्कआउट के बाद अंडा खाने से मसल रिकवरी तेज होती है। 2. यह शरीर को जरूरी अमीनो एसिड्स देता है, जो शरीर खुद नहीं बना सकता।

वजन घटाने में कारगर...

अंडा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है, यह क्रेविंग्स को कम करता है और कैलोरी कंट्रोल में मदद करता है।

कुछ रिसर्च क्या कहती हैं?

1. एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग नाश्ते में अंडा खाते हैं, वे दिनभर में कम कैलोरी का सेवन करते हैं और अधिक वजन घटाते हैं। 2. अंडा हाई प्रोटीन, लो कैलोरी फूड है – जो हर डाइट प्लान में फिट बैठता है।

आंखों की रोशनी के लिए जरूरी...

अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। ये तत्व मोतियाबिंद और उम्र बढ़ने से होने वाले नेत्र दोषों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

ब्रेन और मेमोरी को करता है तेज...

अंडा एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व ‘कोलीन’ का अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क के विकास और याददाश्त को मजबूत करने में सहायक है। गर्भवती महिलाओं के लिए कोलीन विशेष रूप से जरूरी होता है, क्योंकि यह भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में योगदान देता है।

बालों और त्वचा के लिए लाभकारी...

अंडा न केवल आंतरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि सौंदर्य लाभों के लिए भी मशहूर है।

बालों के लिए फायदे..

अंडे का सफेद भाग बालों से अतिरिक्त तेल हटाता है और स्कैल्प को साफ करता है। बालो में अंडे की जर्दी लगाने से बाल मुलायम और शाइन करते है, क्योकि यह बालों को गहराई से पोषण देती है। सप्ताह में एक बार अंडा हेयर मास्क बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाता है।

त्वचा के लिए फायदे..

अंडा सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अंडे की सफेदी से बना फेस मास्क त्वचा को टाइट करता है और झुर्रियों को कम करता है। यह ब्लैकहेड्स और पिंपल्स को भी हटाने में मदद करता है। 1. ऑयली स्किन के लिए बेस्ट – यह अतिरिक्त तेल को हटाकर चेहरे को साफ और फ्रेश बनाता है। 2. एक्ने और ब्लैकहेड्स को करता है दूर – अंडे की सफेदी से बना मास्क पोर्स को टाइट करता है और गंदगी को निकालता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए..

अंडा विटामिन D का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर...

कोविड-19 महामारी के दौरान इम्युनिटी को लेकर लोगों में काफी जागरूकता आई। अंडा इसमें बेहद मददगार साबित हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद सेलेनियम, जिंक और विटामिन D प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए अंडा क्यों है फायदेमंद?

गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड और कोलीन भ्रूण के न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को रोकने में मदद करते हैं।

अंडा खाने के सही तरीके....

1. उबला हुआ अंडा – सबसे हेल्दी तरीका 2. बिना तेल का ऑमलेट 3. सलाद में मिलाकर 4. ब्राउन ब्रेड अंडा सैंडविच

कब खाएं?

1. सुबह के नाश्ते में 2. वर्कआउट के बाद 3. शाम के स्नैक्स के रूप में (उबला अंडा)

रोज कितने अंडे खाना चाहिए?

1. स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 1–2 अंडे पर्याप्त होते हैं। 2. जिम जाने वाले या एक्टिव लोग 3–4 अंडे तक खा सकते हैं। 3. कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को अंडे की सफेदी (egg white) खाना चाहिए और योक (पीला भाग) सीमित मात्रा में।

संबंधित सामग्री

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश में BJP ने 55 जिलों में कार्यकर्ताओं को सरकारी समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का अभियान शुरू किया।

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्य प्रदेश

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की।

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

मनोरंजन

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

Actor Rahul Roy, after a viral video, shares an emotional post on Instagram addressing his struggles and mocking by netizens.

Atletico Arsenal Champions League:  एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

खेल

Atletico Arsenal Champions League: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। फाइनल के लिए निर्णायक मैच लंदन में होगा।