आसान दाग हटाने के उपाय

महंगे कपड़ों पर लग गए हैं हल्दी के निशान? किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में करें साफ

जानिए कैसे आप अपने किचन में मौजूद सामग्री से महंगे कपड़ों पर लगे हल्दी के जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

महंगे कपड़ों पर लग गए हैं हल्दी के निशान? किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में करें साफ

खाना खाते समय या खाना बनाते वक्त अक्सर कपड़ों पर सब्जी या दाल गिर जाती है जिससे हल्दी के जिद्दी पीले निशान बन जाते हैं. इस दाग को हटाने के चक्कर में कई बार लोग कपड़े को ही इतना घिस देते हैं कि उसके रेशे निकल आते हैं. ज्यादा घिसने की वजह से महंगे से महंगे कपड़े का भी फैब्रिक ही खराब हो जाता है. ऐसे में यहां हम आपको इन दागों को बिना घिसे आसानी से साफ करने के कुछ ट्रिक बता रहे हैं.आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो कपड़े को नुकसान पहुंचाए बिना हल्दी के जिद्दी से जिद्दी निशान को मिनटों में गायब कर सकती हैं. 

सफेद सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट

एक कटोरी में 2 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट मिलाएं. इस घोल को सीधे हल्दी के दाग पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें.

लिक्विड डिशवॉश और हाइड्रोजन पेरोक्साइड (खासतौर पर सफेद कपड़ों के लिए)

अगर कपड़ा सफेद या हल्के रंग का है तो बर्तन धोने वाले लिक्विड साबुन में कुछ बूंदें हाइड्रोजन पेरोक्साइड की मिलाएं. इसे दाग पर लगाकर 10 मिनट रखें और फिर धो लें. ध्यान रहे कि रंगीन कपड़ों पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल न करें.

टूथपेस्ट का करें यूज

सफेद (नॉन-जेल) टूथपेस्ट को सीधे हल्दी के निशान पर लगाएं. इसे हल्का सा रब करें और सूखने तक लगा रहने दें. सूखने के बाद ठंडे पानी और डिटर्जेंट से धो लें.

धूप में सुखाएं

कपड़े को किसी भी नुस्खे से धोने के बाद सीधे कड़क धूप में सुखाएं. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन यौगिक सूरज की पराबैंगनी (UV) किरणों के संपर्क में आते ही टूटने लगता है, जिससे बचा-कुचा पीलापन अपने आप गायब हो जाता है
 

संबंधित सामग्री

महंगी शर्ट पर लग गया पेन का निशान, ये आसान ट्रिक आएगी काम

महंगी शर्ट पर लग गया पेन का निशान, ये आसान ट्रिक आएगी काम

शशांक आल्शी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए पेन के दाग हटाने के लिए आसान और प्रभावी ट्रिक शेयर की है।

क्या आपकी किचन में भी कॉकरोच करते हैं पार्टी? करें ये उपाय...

क्या आपकी किचन में भी कॉकरोच करते हैं पार्टी? करें ये उपाय...

Discover how to make a natural cockroach repellent with ginger, lemon, and baking soda that is safe for pets and children.

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026