15 दिनों से तेंदुए ने मचा रखा था भारी आतंक
Lakhimpuri Kheri:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षैत्र से एक तेंदुआ पकड़ने की खबर आ रही है,आपकाे बता दें की लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया क्षेत्र में जहां दुधवा नेशनल पार्क से सटे मझगई थाना क्षेत्र के भगवंत नगर गूलरा टांडा में बीते 15 दिनों से एक तेंदुए ने भारी आतंक मचा रखा था।
तेंदुए को पकड़ने का प्रयास हुआ सफल

Lakhimpuri Kheri:आपको बता दें कि बीते 15 दिनों में एक दर्जन से अधिक बकरियों को निवाला बना चुके इस तेंदुए ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था,बताया जा रहा है की घरों के अंदर से भी बकरियां उठा कर ले जाना तेंदुए के लिए आम बात हो गई थी जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर लगातार कई दिनों से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास वन विभाग द्वारा किया जा रहा था,उसके बाद बीती रात तेंदुआ वन विभाग के जाल में फँसकर पिंजरे में कैद हो गया।
