Lakhimpur Kheri Accident News: लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 7 फरवरी शनिवार देर रात अचानक एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 3 बच्चे और 1 चालक की मौत हो गई। वहीं 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए।
जानिए कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में हुआ। इस हादसे में 3 बच्चों समेत चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, घना कोहरा होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। चालक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पांचो घायल का उपचार चल रहा है।

बता दें कि, सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव ऊंचगांव जा रहें थे, जो की थाना खमरिया के अंतर्गत आता है। घने कोहरे की वजह से बसंतापुर पुलिया के पास अचानक ऑटो पलट गया, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हो गया।
4 की मौत, 5 घायल
CHC में चिकित्सकों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20 वर्ष), सादिया (22 वर्ष), निदा (10 वर्ष), अकील (18 वर्ष) निवासी ऊंचगांव थाना खमरिया शामिल है। वहीं टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) गंभीर रुप से घायल था जो कि निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया का निवासी था, प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर किया गया। लेकिन जान नहीं बची जीशान की भी मौत हो गई है।
पुलिस को दी गई सूचना
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया। हादसे की खबर सुनकर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।
