Ladli Behna Scheme: आज खंडवा जिले के पंधाना से ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को ₹1,836 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित कर नारी सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ₹252 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं ₹352.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान की।
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया
Ladli Behna Scheme: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों को प्रतिमाह ₹1,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।अब तक ₹50 हजार करोड़ से अधिक की राशि सीधे हितग्राही बहनों के बैंक खातों में अंतरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है।
1500 रुपए की राशि बहनों के अकाउंट में डाली गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को सफल बना रहे है। पहले 1000 फिर 1250 और अब 1500 रुपए की राशि बहनों के अकाउंट में डाली जा रही है।और आगे भी इसी तरह बहनों के सम्मान में काम भाजपा सरकार करती रहेगी।
