ladli behna 25th installment : लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी
ladli behna 25th installment : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर जिले के बेलखेड़ा गांव में आयोजित एक समारोह में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना ने बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और सरकार हर माह डेढ़ हजार करोड़ रुपये बहनों को ट्रांसफर कर रही है।

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को मिलने वाली राशि में 250 रुपये की वृद्धि की जाएगी। इस खास अवसर पर बहनों को अधिक सहयोग देने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता दे रही है।
गारमेंट सेक्टर की बहनों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता
सीएम डॉ. मोहन यादव ने गारमेंट उद्योग में कार्यरत महिलाओं के लिए हर महीने 5000 रुपये अतिरिक्त सहायता देने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार उज्ज्वला योजना के तहत 27 लाख बहनों को 39.14 करोड़ रुपये की राशि वितरित कर रही है। इसके साथ ही एक करोड़ 35 लाख परिवारों को प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
बेलखेड़ा में खुलेगा नया सरकारी कॉलेज
मुख्यमंत्री ने बेलखेड़ा गांव में एक नया सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की। इससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मेधावी छात्रों को अगले महीने लैपटॉप और स्कूटी भी वितरित की जाएगी ताकि वे अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें।
जबलपुर की तारीफ, बार-बार आने की इच्छा जताई
Ladli Behna Yojana: जबलपुर की खूबसूरती की सराहना करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह शहर इतना सुंदर है कि उनका मन करता है यहीं बस जाएं। उन्होंने बताया कि वे हर सप्ताह जबलपुर आने की योजना बनाते हैं ताकि लोगों से जुड़ सकें और ज़मीनी हकीकत समझ सकें।
Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती
Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी! CORONA | ACTIVE CASE
