Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां मादा चीता ‘आशा’ मां बनी हैं. उन्होंने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी कूनों प्रबंधन ने एक वीडियो जारी कर की. जिसमें मादा चीता अपने शावकों को दुलारती नजर आ रही हैं. नए मेहमानों के आने बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या 32 हो गई है. इनमें से 24 चीतों का जन्म भारत में हुआ है.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो
Kuno National Park: मादा चीता ‘आशा’ के पांच शावकों को जन्म देने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया और लिखा ‘कि कूनो ने गर्व के एक अभूतपूर्व क्षण का अनुभव किया है क्योंकि आशा ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा को और अधिक मजबूती मिली है।इसके साथ ही, भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और चीतों की कुल आबादी 35 तक पहुँच गई है।यह उपलब्धि हमारे वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों के अथक समर्पण को दर्शाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र (एपिसेंटर) के रूप में उभर रहा है’
Kuno has witnessed a moment of pure pride as Aasha gives birth to five healthy cubs, strengthening India’s cheetah conservation journey.
With this, the number of Indian-born cubs rises to 24 and the total cheetah population reaches 35.
This achievement reflects the tireless… pic.twitter.com/rwMFpAtFn8
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 7, 2026
40 महीने पहले शुरू हुआ था चीतों को बसाने का सिलसिला
बता दें की 40 महीने पहले देश में चीतों को बसाने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता जा रहा है. 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों के साथ शुरू हुए प्रोजेक्ट में अब 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 और चीते लाए जाएंगे. बता दें की उन्हें भी कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा. इससे पहले 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे.
28 फरवरी को मध्यप्रदेश आएंगे 8 चीते
Kuno National Park:वहीं पिछले दिनों दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आने वाली 28 फरवरी को 8 चीते लाने की बात कही थी. अब आज मादा चीता द्वारा दिए गए पांच शावकों को जन्म ने वाइल्ड लाइफ लवर्स की इस खुशी में चार चांद लगा दिए हैं.
