Kuldeep Vanshika Got Married: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है। इसी के साथ उनकी नई जिंदगी की शुरुआत हो चुकी है। यह शादी 14 मार्च को मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में शाही अंदाज में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई।
गोल्डन शेरवानी पहन कुलदीप बने दुल्हा
कुलदीप यादव गोल्डन शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन लेने निकले। बारात में मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर क्रिकेटर्स और मेहमानों ने जमकर डांस किया।

शाम को हुई जयमाला
14 मार्च की शाम जयमाला की रस्म हुई। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। रात में दोनों ने सात फेरे लिए इसी के साथ कुलदीप और वंशिका एक -दूसरे के हो गए।

दोनों रॉयल लुक में नजर आएं, वंशिका ने रेड कलर का लहंगा पहन रखा है, वहीं कुलदीप ने गोल्डन शेरवानी दोनों का लुक बहुत एलीगेंट लग रहा है। दोनों की जोड़ी तो कमाल की है। वंशिका ने हैवी कुंदन और पोल्की स्टाइल जूलरी पहनी है। जहां उनका भारी-भरकम नेकलेस प्लेन ब्लाउज को क्लासी टच दे रहा है।
कुलदीप की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
कुलदीप और वंशिका की शादी में बाबा बागेश्वर के पीठाधीस धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शादी में पहुंचे उन्होंने कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका को आशीर्वाद दिया।

वही शादी से पहले वीडियो कॉल के माध्यम से कुलदीप यादव ने ‘जगद्गुरु रामभद्राचार्य’ से आशीर्वाद लिया।
कई दिग्गज शादी में हुए शामिल
कई दिग्गज क्रिकेटर्स शादी में पहुंचे, जिसमें से भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना , युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ समेत कई अन्य खास मेहमान भी इस शादी में शामिल हुए। सभी क्रिकेटर्स ने कुलदीप की बारात में जमकर डांस किया साथ ही दूल्हे कुलदीप को भी नचाया।


मसूरी में शाही अंदाज में हुई शादी
शादी समारोह के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित सवॉय होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से खास तौर पर सजाया गया है। लाइटिंग और फूलों की बरसा के बीच कुलदीप और वंशिका की शादी हुई।

मेहमानों के स्वागत और उनके ठहराने के लिए होटल प्रबंधन ने खास इंतजाम किए। अतिथियों के लिए पारंपरिक पकवानों के साथ उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजनों का भी विशेष इंतजाम किए गए।
लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
बताया जा रहा है कि 17 मार्च को क्रिकेटर Kuldeep Yadav लखनऊ में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। इस खास समारोह में क्रिकेट के साथ-साथ राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
कुलदीप और वंशिका ने 4 जून की थी सगाई
कानपुर के रहने वाले Kuldeep Yadav और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में सगाई की थी। वंशिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कानपुर से पूरी की, जिसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह Melbourne (ऑस्ट्रेलिया) चली गईं। फिलहाल वंशिका Life Insurance Corporation of India (एलआईसी) में कार्यरत हैं।
बताया जाता है कि दोनों की शादी पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन क्रिकेट शेड्यूल और वर्ल्ड कप के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब शादी के बाद लखनऊ में होने वाला रिसेप्शन काफी चर्चा में है।
