Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Kranti Singh Gaud: विश्व विजेता क्रांति सिंह गौड़ का सीएम ने किया सम्मान, संघर्ष से चमकी सफलता
  • मध्य प्रदेश

Kranti Singh Gaud: विश्व विजेता क्रांति सिंह गौड़ का सीएम ने किया सम्मान, संघर्ष से चमकी सफलता

divya mistry November 7, 2025

Kranti Singh Gaud:भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति सिंह गौड़ का सम्मान किया। सीएम हाउस में आयोजित समारोह में क्रांति को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Kranti Singh Gaud
Kranti Singh Gaud

विश्वस्तरीय स्टेडियम का होगा निर्माण !

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सस्पेंड चल रहे क्रांति के पिता मुन्ना सिंह को पुलिस विभाग में बहाल किया जाएगा। साथ ही, छतरपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Kranti Singh Gaud:अपने गृह जिले छतरपुर के लिए रवाना हुईं

समारोह में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के माता-पिता मुन्ना सिंह और नीलम, तथा उनके कोच राजीव बिल्थरे को भी सम्मानित किया। समारोह के बाद क्रांति भोपाल से अपने गृह जिले छतरपुर के लिए रवाना हुईं।

कार्यक्रम के बाद उनका भव्य स्वागत किया

Kranti Singh Gaud
Kranti Singh Gaud

छतरपुर में उन्हें अभिनंदन किया जाएगा और गुलगंज में चौपरिया सरकार मंदिर में दर्शन के बाद उनका स्वागत जुलूस निकलेगा। शाम करीब साढ़े 4 बजे क्रांति अपने गांव घुवारा पहुंचेंगी, जहां तुलादान कार्यक्रम के बाद उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

क्रांति सिंह गौड़ का क्रिकेट सफर संघर्षपूर्ण रहा

क्रांति सिंह गौड़ का क्रिकेट सफर संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कक्षा 8वीं तक पढ़ाई की और बचपन से ही क्रिकेट खेलती थीं। वह गांव के लड़कों के साथ मैच खेलती थीं और फिर मौसी के घर मकरोनिया में रहकर सागर की क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण लिया।

उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और सरकारी क्वार्टर में रहता है। पिता मुन्ना सिंह 2011 से सस्पेंड हैं, और परिवार के पास अपनी जमीन या मकान नहीं है।

Kranti Singh Gaud:क्रांति ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कई बार खाने की दिक्कतें भी आईं। बड़े भाई मयंक दिल्ली में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करके घर की आर्थिक स्थिति संभालते थे।

महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत में योगदान दिया

क्रिकेट किट और अन्य खर्चों के लिए उनके माता-पिता ने भी अपनी बचत और गहने तक बेच दिए। इन सभी संघर्षों के बावजूद क्रांति ने अपने क्रिकेट के सपने को जीवित रखा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत में योगदान दिया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय जन-वन महोत्सव का शुभारंभ किया
Next: Sulakshana Pandit Passed Away: 71 की उम्र में एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.