Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Snake Rescue: कोरबा में किंग कोबरा, 13 फीट के कोबरा को देख ग्रामीणों में भगदड़!
  • छत्तीसगढ़

Snake Rescue: कोरबा में किंग कोबरा, 13 फीट के कोबरा को देख ग्रामीणों में भगदड़!

Narendra Singh November 1, 2025

स्नेक कैचर टीम ने 1.5 घंटे में रेस्क्यू रेस्कयू

korba king cobra rescue: कोरबा जिले के पासरखेत गांव में 13 फीट लंबा किंग कोबरा देखा गया। इतने बड़े जहरीले सांप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। जिसके बाद स्नेक कैचर टीम ने मौके पर पहुंचकर, ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया और तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ।

डेढ़ घंटे तक चला रोमांच: korba king cobra rescue

करीब 1.5 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में किंग कोबरा बार-बार फुफकारता रहा। हालांकि धैर्य और सावधानी से काम करते हुए टीम ने सांप को सुरक्षित थैले में डालने में सफलता प्राप्त की। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और कहा कि यह किंग कोबरा (‘पहाड़ चित्ती’) हमारे क्षेत्र का धरोहर है, जिसे संरक्षित करना आवश्यक है।

किंग कोबरा की सुरक्षित जंगल में रिहाई

रेस्क्यू के बाद पंचनामा तैयार किया गया और किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास क्षेत्र के घने जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस अभियान में पासरखेत वन परिक्षेत्र अधिकारी देवदत्त खांडे, नोवा नेचर टीम और वन विभाग के कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

डीएफओ की अपील: korba king cobra rescue

कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव ने आम जनता से अपील की कि किंग कोबरा वन्यप्राणी संरक्षण अनुसूची  में शामिल है। इसे मारना या नुकसान पहुंचाना अपराध है। जब भी किसी के आस-पास किंग कोबरा या अन्य सांप दिखाई दें, तो वन विभाग या टोल फ्री नंबर 8817534455 पर सूचना दें।

किंग कोबरा की खासियत

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप है, जिसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। यह अन्य सांपों को खाकर उनकी जनसंख्या नियंत्रित करता है। मादा किंग कोबरा अपने अंडों के लिए पत्तों का घोंसला बनाती है और लगभग 3 महीने तक उसकी सुरक्षा करती है।

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि किंग कोबरा बिना वजह हमला नहीं करता, केवल खतरा महसूस होने पर आक्रामक होता है। इसलिए किसी भी सांप को मारने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देना चाहिए। कोरबा में वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी लगातार जनजागरूकता अभियान और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे इंसान और सांप का सह-अस्तित्व सुनिश्चित किया जा सके।

Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ओडिशा से राजस्थान में गांजा तस्करी के रैकेट का भंडाफोड,दो जिलों से जुडे तार
Next: RAJASTHAN NEWS : मजदूरों से भरी टैक्सी को डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत 13 घायल

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.