Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL: कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई, अब 19 किमी की होगी सड़क
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL: कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई, अब 19 किमी की होगी सड़क

Narendra Singh November 5, 2025

जंगल सफारी के झीरी प्रवेश द्वार तक बनेगी सड़क

सीहोर से इंदौर के लिए आसान हो जाएगी कनेक्टिविटी

Kolar Sixlane increase: लोक निर्माण विभाग, जंगल सफारी झीरी और कोलार से सीहोर बायपास होकर इंदौर की आसान कनेक्टिविटी के लिए कोलार सिक्सलेन की लंबाई 15 किमी से बढ़ाकर 19 किमी करने जा रहा है। विभाग इस पर जल्द ही काम शुरू करेगा। इस संबंध में डीपीआर तैयार कर ली गई है, केवल प्रदेश शासन से मंजूरी मिलनी बाकी है।

जंगल सफारी के झीरी तक बनेगी सड़क

सिक्सलेन की लंबाई बढ़ने से राजधानी के पर्यटक सीधे झीरी सफारी पहुंचकर आनंद ले सकेंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, करीब 4.250 किमी लंबाई बढ़ने के बाद सिक्सलेन जंगल सफारी के झीरी प्रवेश द्वार तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में गोलजोड़ से थोड़ा आगे रास्ता संकरा है।

कोलार सिक्सलेन चुनाभट्टी के कोलार तिराहे से शुरू होकर सर्वधर्म, मंदाकिनी, ललिता नगर स्टॉप, बैरागढ़ चीचली से होता हुआ धुआखेड़ा और गोलजोड़ से आगे तक जाती है। रोड के आगे बढ़ने से गोलजोड़ से कजलीखेड़ा तक का रास्ता आसान हो जाएगा।

Kolar Sixlane increase: सीहोर के लिए बनेगी नई सड़क

अधिकारियों ने बताया कि कोलार सिक्सलेन से सीहोर के लिए नई सड़क भी बनाई जाएगी। वन क्षेत्र वाले इस मार्ग से झीरी होते हुए आगे कोलार डेम और सलकनपुर जाया जा सकेगा। यहां से देवी धाम सलकनपुर की दूरी केवल 60 किमी रह जाएगी। यह सीहोर के लिए एक नया और आसान मार्ग होगा।

बताया गया है कि पश्चिम बायपास और एक्सप्रेस-वे कजलीखेड़ा के पास से होकर गुजरेगा। यह फंदा जोड़ पर मिलेगा, यानी भोपाल बायपास कजलीखेड़ा–कोलार मुख्यमार्ग से ही गुजरेगा। ऐसे में कजलीखेड़ा 3000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का केंद्र बिंदु होगा।

सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कोलार सिक्सलेन स्थित मंदाकिनी चौराहा से लगकर दानिशकुंज तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, जो जेके रोड होते हुए अग्रसेन चौराहा और दानिशकुंज चौराहा तक पहुंचेगी। लगभग पौने दो किमी लंबी यह सीमेंट कंक्रीट सड़क 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। सड़क निर्माण का कार्य भूमिपूजन के साथ शुरू हो चुका है।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण नहीं बन रही है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा था कि इस सड़क के कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, लेकिन लोक निर्माण विभाग मापदंडों के अनुसार निर्माण नहीं कर रहा है।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दिवाली के 13 दिन बाद भी दिल्ली में AQI 229: उत्तराखंड-हिमाचल में ऊंचे इलाकों में बर्फबारी
Next: Ganjbasoda: अधिकारियों की बहस में रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे तक पड़ा रहा शव

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.