KKR vs LSG IPL 2026 Result: IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से मात दी। इस जीत में मुकुल चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। यह मैच कोलकाता होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां LSG ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गवांकर 181 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की।
LSG टीम की पारी
पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम से ओपनिंग करने ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श उतरे, जिसमें से मिचेल मार्श ने 11 गेंद में 15 रन और मार्कम ने 15 गेंद में 22 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत 10 रन बनाकर आउट हो गए।

आयुष बडोनी ने शानदार फिफ्टी लगाई और उन्होंने 34 गेंद में 54 रन बनाएं, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहें। बाकि टीम 15 का आकड़ा भी नहीं पार कर सकी। टीम को 43 गेंद पर 78 रन चाहिए थे, तब मुकुल बैटिंग करने आएं, उन्होंने जोरदार छक्के -चौके लगाए और टीम को जीत दिला दी।

मुकुल चौधरी की धुआंधार पारी
नंबर 7 पर बैटिंग करने आएं मुकुल चौधरी ने हारे हुए मैच को जीत दिला दी, जब वो आएं तब LSG को 43 गेंद में 78 रन चाहिए थे, उन्होंने 27 गेंद में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से kkr के छ्क्के छुड़ाते हुए, 54 रन बनाकर शानदार नाबाद पारी खेली। टीम को जीत दिला दी।

कोलकाता टीम की पारी
कोलकाता की तरफ से अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करने उतरे। पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला। दूसरे ओवर में कोलकाता ने पहला विकेट गंवा दिया। फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे दिग्वेश राठी की गेंद पर कैच आउट हो गए। रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल है। रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके बाद रिंकू सिंह मैदान में उतरे लेकिन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रिंकू के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन और रोवमन पॉवेल ने शानदार पार्टनरशिप की। ग्रीन 32 और पॉवेल 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिग्वेश राठी के कैच पर विवाद
कोलकाता की तरफ से अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करने उतरे। पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला। दूसरे ओवर में कोलकाता ने पहला विकेट गंवा दिया। फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रिंस यादव ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। लेकिन इस आउट के बाद विवाद शुरु हो गया। रिप्ले में दिग्वेश का पैर बाउंड्री के करीब नजर आया, लेकिन फील्ड अंपायर ने कैच को वैध मानते हुए एलन को आउट दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा।
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट ऑप्शन- आयुष बडोनी।
Also Read- IPL 2026 New Rule: BCCI ने IPL के लिए बनाए नए नियम!
