emotional thief letter Khargone 2025 : चोर ने चोरी को बताया मजबूरी
emotional thief letter Khargone 2025 : खबर मप्र के खरगोन से है जहां चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बतादें कि ढाई लाख रूपए की आजीबो-गरीब चोरी की घटना को चोर ने अज्ञात चोर ने अन्जाम दिया। चोरी की घटना करना चोर ने मजबूरी बताया। चोर ने चोर के बाद एक पत्र कम्प्यूटर टाइपिंग करा हुआ छोड़ा।
कर्ज के चलते चोर ने की चोरी
पत्र में लिखा कि कर्ज की मजबूरी के चलते चोरी की है। चोर पत्र में आगे लिखा की मैं आपके मोहल्ले का ही रहने वाला हूं। तीन चार दिन पहले मैने आपको रूपए गिनते हुए देखा था। दुकान संचालक जुजर बोहरा को 6 महीने बाद रूपए लौटाने का आश्वासन भी दिया।
read more: धामनोद में तुलाई व्यवस्था सवालों के घेरे में,नियमों को ताक पर रख किसानों से ली जा रही अतिरिक्त उपज
दुकान के अंदर रखे रूपए में से चोर आवश्यकतानुसार ढाई लाख रूपए ही लेकर गया।
जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

Khargone chori: जमीदार मोहल्ले में दुकान रायल फूड में प्याऊ के ऊपर से चोर ने घटना को अन्जाम दिया। बतादें कि कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना स्थल का मुआयना फॉरेंसिक टीम के साथ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुकान संचालक के किसी नजदीकी ने ही घटना को अन्जाम दिया है।
