Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Khargone : राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बोले इंदौर महापौर, शहर की छवि को न दें धक्का
  • मध्य प्रदेश

Khargone : राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बोले इंदौर महापौर, शहर की छवि को न दें धक्का

divya mistry June 12, 2025

Khargone: खरगोन पहुंचे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की छवि पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है, लेकिन किसी एक घटना के आधार पर पूरे इंदौर शहर की सांस्कृतिक पहचान पर प्रश्नचिह्न लगाना उचित नहीं है। भार्गव ने इंदौर को स्वच्छता में अग्रणी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर बताया।

Khargone
Khargone

सांस्कृतिक छवि पर सवाल पर आपत्ति

Khargone: पुष्यमित्र भार्गव ने “इंदौर पर कलंक” जैसे बयानों पर अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जताते हुए कहा कि इंदौर की संस्कृति और संस्कारों को एक घटना से नहीं आंका जा सकता। गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर बयान दिया था कि इंदौर की छवि पर एक बड़ा कलंक लगा है और यह संस्कारों की कमी का परिणाम है।

Khargone: मोदी सरकार के 11 साल पर प्रतिक्रिया

महापौर भार्गव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने खरगोन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा केंद्र सरकार की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार, कालाधन और बेरोजगारी का बोलबाला था। आज कांग्रेस को सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

चुनाव और जनता का समर्थन

Khargone: उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जनता ने हर चुनाव में कांग्रेस के झूठ का जवाब दिया है और उन्हें सत्ता से दूर रखा है। भार्गव का दावा है कि भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास कायम है और कांग्रेस बार-बार अपनी साख खोती जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी प्रतिक्रिया

Khargone: ऑपरेशन सिंदूर और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के वीडियो गेम वाले बयान पर भी भार्गव ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही बातें कहती है जो चीन और पाकिस्तान की भाषा जैसी लगती हैं। यह पार्टी देश की सेना और नागरिकों का मनोबल गिराने का काम करती है, जो बेहद निंदनीय है।

पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया कि इंदौर की प्रतिष्ठा किसी एक घटना से कम नहीं हो सकती और कांग्रेस की बयानबाज़ी देशविरोधी मानसिकता को दर्शाती है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का हुआ भव्य विमोचन
Next: Vijay Rupani plane crash death: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का प्लेन क्रैश में निधन, 9 करोड़ थी कुल संपत्ति

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.