कैसिनो किंग कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र गिरफ्तार

कर्नाटक कांग्रेस नेता KC वीरेंद्र की गिरफ्तारी से उठे कई सवाल
शनिवार की सुबह जब खबर आई कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है, तो कई लोगों को झटका लगा। लेकिन असली सनसनी तब फैली जब पता चला कि उनके पास से 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वैलरी और 1 करोड़ की विदेशी करेंसी बरामद हुई है।
और ये कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती… विधायक साहब का नाम गोवा के पांच कैसिनो से भी जुड़ा है। अब सोचिए—एक जनप्रतिनिधि, जो लोगों की सेवा का वादा करके सत्ता में आया था, वह करोड़ों की नकदी और जुए के कारोबार में डूबा पाया गया।

नोटों के ढेर, तिजोरियां, विदेशी करेंसी… और Mercedes!
शुक्रवार को हुई इस छापेमारी में ED को वो सब कुछ मिला जो अमूमन बॉलीवुड की क्राइम फिल्मों में दिखता है
- ₹12 करोड़ नकद (कुछ तिजोरियों में रखा गया)
- ₹6 करोड़ के सोने-चांदी के गहने
- ₹1 करोड़ की विदेशी करेंसी
- चार लक्ज़री गाड़ियां, जिनमें एक Mercedes भी शामिल है
- क्रेडिट कार्ड्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज
ED के अफसरों ने इन सबकी तस्वीरें भी जारी कीं—नोटों के बंडल, गहनों से भरी थैलियां, विदेशी नोटों की गड्डियां। ये सब देखकर किसी भी आम नागरिक के मन में सवाल उठना लाजमी है:

गोवा के कैसिनो किंग और काली कमाई की कहानी
KC वीरेंद्र का नाम गोवा के मशहूर ‘Puppy’s Casino’ समेत पांच कैसिनो में मालिकाना हक़ से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस विधायक होने के बावजूद उनका ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाज़ी नेटवर्क भी चर्चा में रहा है। यह मनी लॉन्ड्रिंग केस यहीं से जुड़ता है। ED को संदेह है कि ये सारा पैसा जुए, सट्टेबाज़ी और हवाला के ज़रिए अर्जित किया गया है, और इसे सफेद बनाने की कोशिश में कानूनी और राजनीतिक कवच का इस्तेमाल किया गया।
कांग्रेस के लिए एक और झटका
पिछले 8 दिन में यह दूसरे कांग्रेस विधायक हैं जिनके यहां ED का छापा पड़ा है। 14 अगस्त को सतीश कृष्ण सैल, जो उत्तर कन्नड़ से विधायक हैं, उनके घर से भी ₹1.41 करोड़ कैश और 6.75 किलो सोना मिला था। उनका नाम 2010 के आयरन ओरे घोटाले से जुड़ा हुआ है।
पार्टी के लिए यह एक शर्मनाक समय है। एक तरफ वो पारदर्शिता और जनसेवा की बात करती है, दूसरी ओर उसके नेता काले धन और सट्टेबाज़ी के दलदल में फंसे दिखते हैं।
सोचिए, ये तो सिर्फ एक विधायक हैं…
अगर एक विधायक के पास इतनी दौलत और ऐसी गतिविधियां हैं, तो बाकी कितने छुपे ‘सिंडिकेट’ होंगे राजनीति की चादर के नीचे? ये घटनाएं सिर्फ कानून या राजनीति की नहीं, जनता के भरोसे की भी हार हैं। क्या वो लोग, जो लाइन में लगकर वोट डालते हैं, ये सोचते हैं कि उनका चुना हुआ प्रतिनिधि कसीनो का मालिक निकलेगा?

अब क्या आगे होगा?
ED ने वीरेंद्र को सिक्किम से गिरफ्तार किया है, जहां वो ‘छुट्टियां’ मना रहे थे। पूछताछ चल रही है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि मामला जल्द ही राजनीतिक तूफान में बदल जाएगा। इस केस से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।
Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना
Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !
