Ganga Beer Party: काशी में एक और विवाद खड़ा हो गया है। पहले गंगा में चिकन की हड्डियों को फेंकने का मामला सामने आया अब बीयर पार्टी करने का। रविवार को हुई इस पार्टी में नाविकों ने बीयर पार्टी के बाद DJ पर डांस किया। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। Video आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

नाव में पार्टी
जानकारी के अनुसार, रविवार को अष्टमी थी। इस दिन हर साल सभी नाविक ‘बधावा’ लेकर अदलपुरा धाम के शीतला माता मंदिर जा रहे थे। Video में नाव को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। नाव पर बड़े-बड़े DJ रखे हैं, जिन पर गाना बज रहा है और सभी लोग डांस कर रहे हैं। एक और वीडियो आया जिसमें कुछ लोग बियर पी रहे है।

Ganga Beer Party: ओवैसी के सवाल
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या फुटेज में दिख रहे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी? गंगा में शराब का सेवन जायज है? क्या इससे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंच रही? क्या इससे सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ता? इससे सार्वजनिक उपद्रव नहीं होता? इससे ‘जल अधिनियम’ का उल्लंघन नहीं होता? और क्या सत्ताधारी दल इसकी शिकायत नहीं करेगा? 14 मुस्लिम लड़के अभी भी जेल में बंद हैं।
This consumption of Alcohol is allowed ?It doesn’t hurts —— feelings? ,& it doesn’t disrupts social harmony?it doesn’t causes public nuisance?it doesn’t violates Water Act?& ruling party will not give a complaint also?
14 Muslim boys are still incarcerated in jail ……. https://t.co/bMKr0OFIVj— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 6, 2026
नाव पर इफ्तार पार्टी
बता दें कि इससे पहले गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया था, जिसमें 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार की कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
गंगा में पार्टी पर रोक
वाराणसी प्रशासन ने गंगा की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए नावों पर डीजे बजाने और पार्टी करने पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद बीच गंगा में सरेआम हुई इस पार्टी ने पुलिस और जल पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
