Rishab Birthday Kantara Chapter 1 Release: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के बर्थडे के दिन मचअवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कन्नड़ भाषा में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
योद्धा के लुक में ऋषभ, पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों में एक्साइटमेंट…
फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋषभ शेट्टी एक योद्धा के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। लंबे बाल और घनी दाढ़ी के साथ वे आग और तीरों के बीच कुल्हाड़ी और ढाल के सहारे खुद को बचाते नजर आते हैं। इस शक्तिशाली पोस्टर को उनके जन्मदिन पर होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। कैप्शन में लिखा गया:-
‘जहां लीजेंड पैदा होते हैं और जंगल की दहाड़ गूंजती है… एक मास्टरपीस की वापसी, यह है कांतारा का प्रीक्वल।’
View this post on Instagram
पोस्टर में छिपे हैं कई संकेत, जानिए क्या हो सकती है कहानी…
1. रहस्यमय जंगली सुअर की वापसी…
‘कांतारा’ के पहले भाग में दिखा रहस्यमय जंगली सुअर इस प्रीक्वल में भी लौटता नजर आ रहा है, जो कहानी को फिर से रहस्यमय बनाएगा।
2. जंगल और जानवरों की अहम भूमिका…
पोस्टर में बाघ और हिरन जैसे जानवर दिख रहे हैं, जो दर्शाता है कि फिल्म का जंगल से गहरा रिश्ता रहेगा, जैसे पिछले भाग में था।
3. भीषण युद्ध के दृश्य….
ऋषभ शेट्टी के लुक और उनके आस-पास की स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में बड़े पैमाने पर युद्ध और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
4. जंगल की आग और समंदर की जंग…
पोस्टर में एक भीषण जंगल की आग और समंदर में जहाज भी नजर आ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म में समुद्री युद्ध के दृश्य भी हो सकते हैं।
5. बैलगाड़ी और किला…
बैलगाड़ियों की टक्कर और एक भव्य किला पोस्टर में नजर आते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि फिल्म में जमीन, सत्ता और राजा-महाराजाओं के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा।

फैंस ने एक्टर को जन्मदिन पर दी बधाई, देखें वीडियो…
View this post on Instagram
‘कांतारा’ की विरासत और बॉक्स ऑफिस सफलता…
‘कांतारा’ का पहला भाग 2022 में रिलीज हुआ था, जिसने भारतीय सिनेमा में तहलका मचा दिया था। महज 14 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ से अधिक का ग्लोबल कलेक्शन किया। ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय और निर्देशन ने उन्हें नेशनल बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिलाया।
सेट पर हुए थे हादसे और दुखद घटनाएं..
‘कांतारा: चैप्टर 1’ पिछले कुछ महीनों से सेट पर हुए हादसों की वजह से भी सुर्खियों में रही है। दो महीने पहले, फिल्म की शूटिंग पूरी करने के कुछ दिन बाद ही राकेश पुजारा का आकस्मिक निधन हो गया। साथ हि एक अन्य कलाकार, मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू का भी दिल का दौरा पड़ने से सेट पर निधन हो गया।
आपको बता दें कि, करीब 21 दिन पहले एक नाव तेज हवाओं के चलते पलट गई थी। इस नाव में ऋषभ शेट्टी सहित करीब 30 लोग सवार थे, सभी बाल-बाल बच गए।
होम्बले फिल्म्स की दमदार पेशकश…
‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ-साथ होम्बले फिल्म्स जल्द ही ‘सलार पार्ट 2: शौर्यांग पर्वम’ और कई बड़ी फिल्मों की घोषणा करने वाला है। प्रोडक्शन हाउस की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को बार-बार सिनेमाघरों तक खींचा है।
