रिपोर्ट – नम्रता श्रीवास्तव
बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में चोरों ने देर रात 400 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के दौरान 11,000 केवीए की लाइन चालू थी, लेकिन चोरों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया।
ग्रामीणों ने दी सूचना
सुबह होते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जेई संदीप यादव को दी। सूचना मिलते ही उत्तरीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
उत्तरीपुरा पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
