Kanpur News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में गुस्सा है। इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए तुर्की और अजरबैजान का नाम सामने आया, जिसके बाद इन दोनों देशों का भारत में जोरदार विरोध शुरू हो गया है।

Kanpur News: बुकिंग रद्द कराने का निर्णय लिया
कानपुर के गुमटी नंबर 5 में स्थित बुक माय हॉलिडे कार्यालय में विदेश यात्रा के टिकट और पैकेज बुकिंग की जाती है। लेकिन बीते कुछ दिनों में यहां पर तुर्की और अजरबैजान की बुकिंग बड़े पैमाने पर कैंसिल कराई जा रही है। देशभक्त नागरिकों ने इन दोनों देशों का बहिष्कार करते हुए बुकिंग रद्द कराने का निर्णय लिया है।
Kanpur News: मीडिया से बातचीत में साफ
टिकट कैंसिल कराने आए कई लोगों ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि जो देश भारत के दुश्मन का साथ देते हैं, उन पर वे भरोसा नहीं कर सकते। यात्रियों का कहना है कि तुर्की और अजरबैजान में यात्रा के दौरान सुरक्षा की भी कोई गारंटी नहीं है। इसलिए वे अब इन देशों की यात्रा नहीं करेंगे और अपने रिजर्वेशन कैंसिल करवा रहे हैं।
तुर्की-अजरबैजान के टूर पैकेज की डिमांड
Kanpur News: ‘बुक माय हॉलिडे’ के कर्मचारी भी मानते हैं कि हाल ही की घटनाओं के बाद तुर्की-अजरबैजान के टूर पैकेज की डिमांड पूरी तरह से खत्म हो गई है।देशभर में उठती यह आवाज अब एक जनभावना बन चुकी है, जिसमें लोग एकजुट होकर उन देशों का विरोध कर रहे हैं जो भारत के खिलाफ खड़े हैं।
