Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Naxalites Encounter: कांकेर के जंगल मे मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
  • छत्तीसगढ़

Naxalites Encounter: कांकेर के जंगल मे मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

Narendra Singh September 11, 2025

kanker naxal encounter : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया है. मौके से एक हथियार भी बरामद किया है. मारे गए नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

कांकेर के परतापुर जंगल में मुठभेड़

दरअसल बस्तर के जंगलो में लगातार नक्सलियो के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे है. जवान अंदरूनी इलाकों में पहुंच कर नक्सलियों से लोहा ले रहे है. इसी बीच कांकेर जिले के परतापुर के जंगलों में नक्सली के मौजूदगी की खबर पर ऑपरेशन लॉच किया गया. डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीम इस इलाके में पहुंची. इस दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई.

8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

परतापुर के गेडाबेडा के जंगल में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया. मारे गए नक्सली का नाम मासा बताया जा रहा है. जो कि PLGA मिलिट्री कंपनी नम्बर 5 का सदस्य बताया जा रहा है. जिस पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला का कहना है कि 8 लाख रुपये के नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता मिली हैं. नक्सलियों के पुख्ता इनपुट के आधार पर यह ऑपरेशन लॉच किया गया था. मारा गया नक्सली लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय होकर कार्य कर रहा था.

चुनौती के बावजूत मिल रही सफलता

कांकेर जिले के अंदरूनी इलाके नदी नालों से घिरे हुए है. ऐसे में जवानों को अंदरूनी इलाको में नक्सल गस्त करना एक चुनौती रहती है. बारिश के तीन महीने कांकेर जिले के जवानों के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती बनते रहे है. बावजूद इसके जवान लगातार इलाके के सर्चिंग और नक्सल घटनाओं में कमी लाने प्रयास कर रहे है. जिसके कारण इस तरह की सफलता मिल रही है.

Read: ट्रम्प ने भारतीय की हत्या की निंदा की: नागमल्लैया की मौत ने सबको झकझोर दिया

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Narayanpur: 16 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर
Next: वाराणसी में PM मोदी और मोरिशियस के PM, मोदी का रोड शो..कहा – भारत-मोरिशियस पार्टनर नहीं परिवार

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.