Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Kangana Ranaut: बॉलीवुड पर भड़की कंगना, बोली – तुम्हारे साथ भी ऐसा होगा। 
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Kangana Ranaut: बॉलीवुड पर भड़की कंगना, बोली – तुम्हारे साथ भी ऐसा होगा। 

himani Shrotiya June 7, 2024

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से सांसद बनी कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई थप्पड़बाजी की गूंज देश भर में सुनाई दी।

CISF जवान ने मारा थप्पड़

Kangana Ranaut: गुरुवार दोपहर बाद 3 बजे कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेक इन कर रही थी। जांच के दौरान कंगना और महिला सुरक्षाकर्मी में बहस हुई और फिर CISF की महिला सुरक्षा कर्मी कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो महिला कर्मी को सस्पेंड किया गया है। बता दे कि कंगना रनौत दिल्ली में भाजपा की मीटिंग में शामिल होने जा रही थी।

Kangana Got Slapped by CISF

CISF कुलविंदर कौर ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा क्योंकि वह कथित तौर पर किसानों के विरोध पर कंगना के बयानों से परेशान थीं।#OnePlus12GlacialWhite #KanganaRanaut #NEET_परीक्षा_परिणाम #BecauseMenWillBeMen #JKBOSE #biggbossott3 pic.twitter.com/4ZWrbJNM72

— Nation Mirror (@nationmirror) June 6, 2024

Kangana Ranaut: इस थप्पड़ कांड के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें महिला कर्मी का भी एक वीडियो है। वीडियो में कुलविंदर कहती नजर आ रही हैं कि कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान धरना देने वाली महिलाओं पर टिप्पणी की थी। जबकि उनकी मां भी धरने पर बैठी थी। इसी बात पर वे गुस्सा थी। 

kangana Ranaut vs CISF#OnePlus12GlacialWhite #PawanKalyan #KanganaRanaut #KajalAggarwal #BecauseMenWillBeMen #CISF #NEET_परीक्षा_परिणाम pic.twitter.com/fkxteKT2I4

— Nation Mirror (@nationmirror) June 6, 2024

फिल्म इंडस्ट्री पर भड़की कंगना 

Kangana Ranaut: सोशल मीडिया पर कंगना के साथ हुई घटना की लोगों ने निंदा की है। फैंस एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे हैं। लेकिन अभी तक फिल्म इंडस्ट्री से किसी का रिएक्शन नहीं आया। जिस पर कंगना को काफी बुरा लगा। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिख इंडस्ट्री के लोगों को कॉल आउट किया है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।

Kangana Ranaut: मुझ पर हुए हमले को सेलिब्रेट कर रहे

इसमें कंगना ने लिखा था-  डियर फिल्म इंडस्ट्री आप सभी लोग या तो एयरपोर्ट पर मुझ पर हुए हमले को सेलिब्रेट कर रहे हैं, या फिर इस पर चुप है। लेकिन याद रखना अगर कल को आप अपने देश की किसी सड़क पर या दुनिया में कहीं और चल रहे होंगे, तब कुछ इजरायली/फिलिस्तानी आप या आपके बच्चे पर हमला करते हैं। बस इसलिए क्योंकि आप सभी राफा के लिए खड़े थे, तब मैं आपके बोलने की आजादी के लिए लड़ूंगी। 

#kanganaranaut pic.twitter.com/K6iMFNFTwL

— Beauty (@Beauty30212545) June 7, 2024

कंगना ने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा- ‘ऑल आइज ऑन राफा’ गैंग ये आपके और आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है। जब आप किसी पर आतंकी हमले को सेलिब्रेट करते हैं। उस दिन के लिए तैयार हो जाओ जब ये सब आपके साथ होगा।

Kangana Ranaut: अब इस मामले में लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आम से लेकर खास तक प्रतिक्रिया दे रही है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से खास तौर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं, मंडी लोकसभा से हारे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भी पूरे मामले में प्रतिक्रिया दी है।

Read More: RBI: चुनाव के बाद भी EMI में कोई राहत नहीं, आरबीआई का ऐलान, ब्याज दरों में नो चैंज

जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया

Kangana Ranaut: साथ ही इस घटना पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद संजय राउत ने कहा, “कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है। अगर किसी ने भारत माता का अपमान किया है और किसी को गुस्सा आया तो मुझे लगता है उस बारे में सोचना चाहिए। मुझे कंगना के बारे में हमदर्दी है। वह सांसद हैं, सांसद पर इस प्रकार से हाथ नहीं उठाना चाहिए लेकिन किसानों का सम्मान देश में होना चाहिए।”

#WATCH मुंबई: कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है, उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे भारत माता के पुत्र थे, अगर… pic.twitter.com/3lfmnYW32W

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP CRIME 2024: शिकंज में  ड्रीम-गर्ल, ठगी का तरीका आपको कर देगा हैरान
Next: Rahul Gandhi: राहुल गांधी को कोर्ट से मिली जमानत 

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.