Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kamal Haasan on Hindi language: कमल हासन का कन्नड़ के बाद हिंदी भाषा पर बयान…
  • एंटरटेनमेंट

Kamal Haasan on Hindi language: कमल हासन का कन्नड़ के बाद हिंदी भाषा पर बयान…

Hema Gupta June 9, 2025

Kamal Haasan on Hindi language: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और MNM पार्टी के प्रमुख कमल हासन आए दिन अपने बयानो के चलते सुर्खियों में बने रहते है, कुछ दिन पहले उन्होंने कन्नड़ भाषा को लेकर विवादपूर्ण बयान दिया था उन्होंने कहा था कि – कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है।  और अब उन्होंने हिंदी भाषा को गैर-हिंदी भाषी राज्यों में थोपने के खिलाफ खुलकर बात की।

Read More: Karnataka High Court slams Kamal: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कमल हासन को लगाई फटकार…

कमल हासन ने भाषा पर मजाकिया अंदाज में अपनी राय देते हुए कहा कि, मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं। हालांकि आगे उन्होंने संजीदगी से कहा, “मैं पंजाब, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के साथ खड़ा हूं। यह सिर्फ तमिलनाडु की बात नहीं है, बल्कि हिंदी थोपने का विरोध कई जगह हो रहा है।”

कमल का सुझाव…

“हमारे पास 350 साल की अंग्रेजी शिक्षा का इतिहास है। जो धीरे-धीरे लेकिन लगातार चली आ रही है। जब आप अचानक इसे बदलते हैं, तो आप बेवजह कई लोगों को अनपढ़ बना देंगे। अगर आप तमिलनाडु में अचानक हिंदी में सबकुछ करने के लिए मजबूर करते हैं और आप उन्हें बताते हैं कि हिंदी के बिना विंध्याचल के पार नौकरी नहीं मिलेगी”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

आगे कहा कि….

तो लोग सवाल उठाएंगे कि मेरी भाषा का क्या? क्या मैं 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक का हिस्सा नहीं हूं?” कमल ने 1981 की अपनी हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहे हैं, बिना थोपे उन्होंने भाषा सीखी। बोले थोपो मत, क्योंकि एक तरह से ये शिक्षा है। आपको शिक्षा के लिए सबसे आसान रास्ता अपनाना चाहिए, न कि बाधाएं डालनी चाहिए।’

कमल हासन पहले भी कर चुके हैं हिंदी थोपने का विरोध

यह पहला मौका नहीं है जब कमल हासन ने हिंदी थोपने के प्रयासों का विरोध किया हो। वर्ष 2019 में भी उन्होंने ऐसी ही स्थिति में कड़ा बयान दिया था। तब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रमोट करने की बात कही थी। इसके जवाब में कमल हासन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था,
“कोई भी शाह, सुल्तान या सम्राट हमारी भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए वादे को तोड़ नहीं सकता।”

कुछ दिनों पहले कन्नड़ भाषा को लेकर दिया था बयान…

कमल हासन ने 24 मई को चेन्नई में अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कहा था –
“शिव राजकुमार मेरे परिवार जैसे हैं, इसलिए यहां हैं। मैंने अपनी बात जीवन, संबंध और तमिल से शुरू की। आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से निकली है, इसलिए आप भी हमारे ही हिस्से हैं। ” इस बयान को लेकर कर्नाटक में भारी विरोध हुआ। कई कन्नड़ संगठनों ने माफी की मांग की है।

KFCC ने ठग लाइफ की रिलीज पर लगाया बैन…

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने कहा है कि जब तक कमल हासन माफी नहीं मांगते, उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में रिलीज नहीं की जाएगी। इसके जवाब में कमल हासन ने KFCC को पत्र लिखते हुए कहा –

“मुझे दुख है कि मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। यह डॉ. राजकुमार और उनके परिवार के प्रति मेरे स्नेह का प्रतीक था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

‘एक माफी से सुलझ सकता था मामला..’ – हाईकोर्ट

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दाखिल की। इस पर जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा –
“यह देश भाषा के आधार पर विभाजित हुआ है। जल, जमीन और भाषा नागरिकों की पहचान का हिस्सा हैं। आपके बयान ने अशांति फैलाई है। अगर आप माफी मांग लेते, तो मामला सुलझ जाता।”

‘कोई भाषा किसी दूसरी से पैदा नहीं होती’ – हाईकोर्ट

जस्टिस नागप्रसन्ना ने कहा – “कोई भी भाषा किसी दूसरी भाषा से उत्पन्न नहीं होती। भाषा लोगों की भावनात्मक और सांस्कृतिक पहचान है। 75 साल पहले भी ऐसा ही बयान दिया गया था और तब माफी मांगी गई थी। आप क्यों नहीं मांग सकते?”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजनौर में जंगली हाथी की मौत: वन विभाग में हड़कंप
Next: Ballia News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट और लूट, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने CO से लगाई गुहार

Related Stories

Toxic Song Out,
  • एंटरटेनमेंट

Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…

Hema Gupta March 2, 2026
Rashmika Vijay Reception Party
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Hema Gupta March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.