Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Health Benefits of Kalonji: हृदय की सुरक्षा से लेकर डायबिटीज के इलाज तक फायदेमंद…
  • Lifestyle

Health Benefits of Kalonji: हृदय की सुरक्षा से लेकर डायबिटीज के इलाज तक फायदेमंद…

Hema Gupta April 2, 2025

Health Benefits of Kalonji: कलौंजी, जिसे अंग्रेजी में “Nigella Seeds” और वैज्ञानिक नाम Nigella sativa से जाना जाता है, इसे कई जगह करायल भी कहा जाता है। यह एक खाने का मसाला है, जो हर भारतीय रसोई में पाया जाता हैं। यह छोटे काले रंग का तिल के समान दिखने वाला बीज हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कलौंजी का उपयोग मसाले के रूप में, रोटियों, पराठों, करी, और विभिन्न पकवानों में किया जाता है। आज हम कलौंजी के उपयोग के बारें में बताएंगे।

Read More: Solutions for Nightmares: जानिए डरावने सपनों के पीछे का राज…

Health Benefits of Kalonji: जानिए कलौंजी के खाने के फायदें..

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद…

कलौंजी का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइटोकेमिकल्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं..

इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर के अंदर की सूजन को कम करते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते है। इसके अलावा, इसमें थाइमोक्विनोन नामक एक सक्रिय यौगिक पाया जाता है।

डायबिटीज नियंत्रण में मददगार..

कलौंजी का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। कई शोधों में पाया गया है कि कलौंजी इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को कम करने में प्रभावी साबित होती है। यह डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र में सुधार करें..

कलौंजी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। यह पेट की गैस, अपच, और पेट में सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को सही बनाता है। इसके अलावा, यह पेट के कीटाणुओं को खत्म करने और पेट को साफ रखने में मददगार है।

वजन घटाने में फायदेमंद..

कलौंजी वजन घटाने में भी सहायक होती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में वसा जलाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। यदि इसे संतुलित आहार के साथ लिया जाए, तो यह वजन कम करने में मदद कर सकता है। कलौंजी के बीज शरीर की चर्बी को जलाने मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद..

कलौंजी के बीज त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा पर होने वाली इंफेक्शन, मुंहासे, और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा को निखारने और उसे हाइड्रेटेड रखने में भी सहायक होता है। इसका तेल त्वचा पर लगाने से कील-मुंहासे और धब्बों से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं।

बालों के लिए फायदेमंद..

कलौंजी का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की जड़ें मजबूत करने, बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और बालों की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है। यह बालों के झड़ने को रोकता है और रूसी की समस्या को भी कम करता है।

सांस की बदबू को दूर करें..

कलौंजी का सेवन सांस की बदबू को कम करने में भी सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो सांस की बदबू को खत्म करता हैं।

Health Benefits of Kalonji: जानिए कलौंजी का सेवन कैसे करें?

1. रोजाना 1-2 चम्मच कलौंजी के बीज सीधे खाएं या सलाद, दही, या सूप में मिलाया जा सकता है।

2. कलौंजी के तेल को त्वचा पर लगाया जा सकता है या बालों में मसाज करके रखा जा सकता है।

3. एक चम्मच कलौंजी के बीज और शहद को मिलाकर खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं और पाचन में सुधार करें।

4. कलौंजी का पाउडर इसे रोटी, पराठे या करी में मिलाकर स्वाद और पोषण बढ़ाया जा सकता है।

Health Benefits of Kalonji: Conclusion निष्कर्ष

कलौंजी यह एक अत्यंत उपयोगी मसाला है, जिसे खाने में शामिल करने से न केवल स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। हृदय स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम को मजबूत करना, पाचन तंत्र को सुधारना, और मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है, लेकिन सही मात्रा में खाना जरुरी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मंडला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
Next: CM Vishnu Deo Sai : CG के नक्सल प्रभावित जिलों को CM साय की सौगात

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.