Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Kailaras news: खेरिज सब्जी विक्रेताओं ने की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
  • मध्य प्रदेश

Kailaras news: खेरिज सब्जी विक्रेताओं ने की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

divya mistry June 11, 2025

Kailaras news: : कैलारस। बुधवार दोपहर को कैलारस नगर के खेरिज सब्जी विक्रेताओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कार्यालय और तहसील कार्यालय पहुंचकर मुरैना कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रमेश कुशवाह के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें सब्जी विक्रेताओं की नवीन सूची में अनियमितता और फर्जी नाम जोड़ने की शिकायत की गई है।

Kailaras news
Kailaras news

पंजीयन शुल्क लेकर सूचीबद्ध किया गया

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2012 में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, तत्कालीन एसडीएम अभिषेक सिंह के निर्देशन में सब्जी विक्रेताओं के पुनर्वास हेतु नवीन सब्जी मंडी के लिए भूमि आवंटित की गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में नगर परिषद द्वारा 148 पात्र खेरिज सब्जी विक्रेताओं से दस-दस हजार रुपये पंजीयन शुल्क लेकर सूचीबद्ध किया गया था।

Kailaras news: पात्र दुकानदारों के हक मारे जा रहे

हाल ही में मुरैना कलेक्टर के आदेश पर की गई नई सर्वे सूची में केवल 121 नाम शामिल किए गए हैं, जिसमें कई असली विक्रेताओं के नाम गायब हैं जबकि कई थोक व्यापारियों और आढ़तियों के नाम जोड़ दिए गए हैं। विक्रेताओं का कहना है कि नवीन मंडी केवल खेरिज सब्जी व्यवसाय के लिए है, लेकिन नई सूची में थोक विक्रेताओं के पूरे परिवार तक को जोड़ दिया गया है, जिससे पात्र दुकानदारों के हक मारे जा रहे हैं।

Kailaras news: कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

सब्जी विक्रेताओं ने मांग की है कि वर्ष 2016 में पंजीयन शुल्क जमा करने वाले लगभग तीन दर्जन दुकानदारों के नामों को पुनः सूची में जोड़ा जाए और नई सूची की निष्पक्ष जांच कर फर्जी नाम हटाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने यह भी कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 🚩भगवान जगन्नाथ स्नान के बाद ‘बीमार’ हो गए,15 दिन तक नहीं होंगे दर्शन?
Next: Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल…

Related Stories

सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

divya mistry March 2, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.