Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Abhishek Promotes Film in Bhopal: ‘कालीधर लापता’ का अभिषेक ने किया प्रमोशन, कहा ‘भोपाल के दैविक ही हैं फिल्म के असली स्टार’!
  • एंटरटेनमेंट

Abhishek Promotes Film in Bhopal: ‘कालीधर लापता’ का अभिषेक ने किया प्रमोशन, कहा ‘भोपाल के दैविक ही हैं फिल्म के असली स्टार’!

Hema Gupta June 26, 2025

Abhishek Promotes Film in Bhopal: बॉलीवुड के जाने- माने एक्टर अभिषेक बच्चन बीते दिन 25 जून को भोपाल पहुंचे थे। वो अपनी आने वाली फिल्म “कालीधर लापता” का प्रमोशन करने आए थे। उनके साथ फिल्म की निर्देशक मधुमिता और बाल कलाकार दैविक बाघेल भी मौजूद थे। यह फिल्म 4 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज होगी।

Read More: Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!

बड़ा तालाब पर अनोखा प्रमोशनल इवेंट…

फिल्म की टीम ने भोपाल के बड़ा तालाब पर एक भावनात्मक और प्रतीकात्मक इवेंट का आयोजन किया। अभिषेक बच्चन ने स्कूली बच्चों के साथ दीप प्रवाहित किए। इन दीपों को इस तरह सजाया गया कि पानी की सतह पर फिल्म का नाम ‘कालीधर लापता’ उभर आया।

भोपाल से है गहरा पारिवारिक रिश्ता..

अभिषेक ने बताया,

“भोपाल मेरे लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि मेरा दूसरा घर है। मेरी नानी यहीं रहती हैं। मैं यहां बचपन से आता रहा हूं और हमेशा एक अलग अपनापन महसूस होता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा भोजपुर मंदिर में शूट हुआ है, जो उनके परिवार की पुरानी यादों से जुड़ा है।

“पिता का प्रशंसक हूं, उनके किरदार निभाना आसान नहीं” – अभिषेक

जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वे अमिताभ बच्चन के किसी किरदार को निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा –

“मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। कई बार सोचा कि कोई रोल करूं, लेकिन उनकी तरह अभिनय करना मेरे बस की बात नहीं। मैं क्यों उनका काम खराब करूं?”

‘दैविक ही हैं फिल्म के असली स्टार’ – अभिषेक

फिल्म में भोपाल के बाल कलाकार दैविक बाघेल के एक्टिंग की तारीफ करते हुए अभिषेक ने कहा –

“दैविक को चाइल्ड आर्टिस्ट कहना गलत होगा। यह बहुत ही सीनियर और समझदार कलाकार है। मेरी कास्टिंग तो इसके बाद हुई थी, फिल्म का असली हीरो वही है।”

‘रीमेक फिल्में एक सकारात्मक प्रक्रिया’ – अभिषेक

फिल्मों के रीमेक ट्रेंड पर अभिषेक ने कहा –

“रीमेक कोई नया चलन नहीं है। दुनिया भर में हमेशा से होता आया है। जब कोई कहानी दिल को छूती है, तो फिल्ममेकर उसे अपने नजरिए से फिर कहना चाहता है। मेरे पिता की कई फिल्मों के साउथ रीमेक बने हैं, यह एक रचनात्मक आदान-प्रदान है।”

  ‘स्टार किड’ सुनकर आती है हंसी’ – अभिषेक

अभिषेक ने मुस्कराते हुए कहा-

“अब मैं 49 साल का हो गया हूं, और जब लोग अब भी मुझे स्टार किड कहते हैं तो हंसी आती है। अब समय है कि लोग कोई नया शब्द ढूंढें।”

एक्टर ओटीटी और थिएटर में नहीं मानते फर्क..

फिल्म की रिलीज प्लेटफॉर्म को लेकर अभिषेक ने कहा:

“मेरे लिए फिल्म का माध्यम मायने नहीं रखता। ओटीटी हो, थिएटर हो या टीवी, मेरी अप्रोच एक ही रहती है—मैं कहानी के लिए फिल्म करता हूं। फिल्म कहानी है, उसे बस लोगों तक पहुंचाना है।”

भोपाल की खूबसूरती ने फिल्म को दिया नया रंग: मधुमिता

फिल्म की निर्देशक मधुमिता ने कहा कि भोपाल और इसके आसपास के इलाकों का माहौल बहुत खास है। उन्होंने बताया –

“हमने भोजपुर, सलामतपुर और ओरछा में शूटिंग की। इन लोकेशंस ने फिल्म को एक अलग ही विजुअल टोन दी है। यहां शूटिंग करना बेहद सुंदर और भावुक अनुभव रहा।”

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट…

अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह ‘हाउसफुल 5’ में बड़े पर्दे पर नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले वह नोरा फतेही के साथ फिल्म ‘बी हैप्पी’ में दिखाई दिए थे। अब अभिषेक जल्द ही ‘कालीधर लापता’ में नजर आने वाले हैं, जो 4 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज होगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3-4 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम
Next: India SCO Summit 2025: समिट में पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ, भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट ठुकराया

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.