Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Jyotiraditya Scindia BSNL 5G:दिल्ली में BSNL की 5G नेटवर्क सर्विस की टेस्टिंग
  • देश-विदेश

Jyotiraditya Scindia BSNL 5G:दिल्ली में BSNL की 5G नेटवर्क सर्विस की टेस्टिंग

Ranu August 3, 2024

Jyotiraditya Scindia BSNL 5G: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL बहुत जल्द अपनी 5G सर्विस शुरू करने वाली है. पूरे देश में 5G सर्विस को टेस्टिंग की तैयारी चल रही है. इसी के तहत केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनल के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग की. सिंधिया ने इस दौरान एक यूजर्स से बात भी की.

सिंधिया ने की यूजर्स से बात

 केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नई दिल्ली में सेंटर फ़ॉर डिवेलप्मेंट ऑफ टेलेमैटिक्स डिपार्टमेंट (C-DOT) पहुंचे. सिंधिया ने देश के टेलिकॉम वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई नई तकनीक के बारे में अफसरों से चर्चा की. सिंधिया ने सी डॉट के भवन के कई विभागों का दौरा किया और एक्स्पर्ट्स से मुलाक़ात की. केंद्रीय मंत्री ने भारत में C-DOT द्वारा बनाई गई 5G फोन टेक्नॉलजी की टेस्टिंग भी की. केंद्रीय मंत्री ने बीएसएल की 5G टेक्नॉलजी के माध्यम से सी डॉट के कर्मचारी से वीडियो कॉल पर बात भी की.

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Jyotiraditya Scindia BSNL 5G: सिंधिया ने अफसरों की ली बैठक

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भारत को टेलिकॉम, सायबर सुरक्षा, डिफ़ेन्स टेक्नॉलोजी जैसे क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अफसरों को प्रोत्साहित किया. इस बारे में सिंधिया ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर भी साझा किया. सिंधिया ने इस मौके पर दूरसंचार कंपनी के अफसरों से चर्चा के दौरान पूछा कि देश में 5जी कब तक शुरू कर दी जाएगी. इस बारे में अफसरों ने बताया कि प्रोगेस तेज है. टेस्टिंग के बाद ये सुविधा पूरे देश में शुरू कर दी जाएगी.

Read More- Ladli Behna Bonus Update: एमपी में लाड़ली बहनों के बोनस पर मचा बवाल

5G लॉन्च करने की तैयारी में BSNL

बता दे कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में टैरिफ प्लान 30 फीसदी तक महंगे कर दिए हैं. इस कारण लोगों ने अपने नंबर BSNL में व्यापक स्तर पर पोर्ट कराने शुरू कर दिए हैं. पिछले माह लाखों यूजर्स ने अपने नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराए हैं. बीएसएनएल फिलहाल 2G और 4G सर्विस ऑफर कर रही है. कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ टेलीकॉम सर्कल में ही 4G सर्विस लॉन्च की है. खास बात ये है कि बीएसएनल को मजबूत करने के लिए सरकार ने हाल ही में बजट में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जारी किया है.

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ganga Water in Taj Mahal : ताजमहल में 2 युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, CISF ने पकड़ा गया 
Next: Ujjain Trending News Hindi: महाकाल की नगरी से चलेगा धर्मस्व विभाग

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.