Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Jugal Kishore Temple: इस जगह है मिनी वृंदावन धाम, विराजमान हैं जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र!
  • सनातन

Jugal Kishore Temple: इस जगह है मिनी वृंदावन धाम, विराजमान हैं जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र!

Hema Gupta November 2, 2025

Jugal Kishore Temple: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ स्वामी, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का करीब 200 वर्ष पुराना मंदिर स्थित है। यह मंदिर पन्ना के धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जाता है।

Read More: Ashta Kali Mata Mandir Seoni: आष्टा माता मंदिर जो आज भी है अधूरा, भोजेश्वर महादेव जैसा है रहस्य!

मंदिर की स्थापना किसने करवाई…?

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना लगभग 200 वर्ष पहले हर प्रसाद राय साहब जू ने करवाई थी। उस समय वे तत्कालीन महाराज के दरबार में एक प्रमुख पद पर कार्यरत थे। मंदिर का निर्माण जुगल किशोर मंदिर प्रांगण की उत्तर दिशा में कराया गया था।

रथ यात्रा पर होता है विशेष अनुष्ठान….

हर वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य भंडारा आयोजित किया जाता है। हालांकि इस मंदिर की रथ यात्रा नहीं निकलती, लेकिन नगर के अन्य तीन प्रमुख मंदिरों —

1. बड़ा जगन्नाथ मंदिर
2. नन्हे दीवाले का जगन्नाथ मंदिर
3. हिंदूपथ महल के पास स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर
— से रथ यात्राएं निकाली जाती हैं।

पन्ना में वर्तमान में करीब 21 जगन्नाथ स्वामी मंदिर स्थापित हैं।

मंदिर के खुलने का समय….

पन्ना स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में प्रतिदिन तीनों समय पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाता है। मंदिर सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक, दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक और रात 7:00 से 10:00 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है। यहां भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विराजमान हैं। गर्भगृह में विराजित इन मूर्तियों की अद्भुत छटा भक्तों के मन को भक्ति भाव से भर देती है। गर्भगृह के बाहर गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्ति भी स्थापित है, जो मंदिर परिसर के धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बनाती है।

बुंदेलखंड का मिनी वृंदावन — पन्ना

पन्ना के जुगल किशोर मंदिर का निर्माण 1758 से 1778 के बीच हिंदूपथ नरेश द्वारा करवाया गया था। माना जाता है कि मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ति वृंदावन से ओरछा के रास्ते लाकर स्थापित की गई थी।

भगवान जुगल किशोर की बांसुरी पर हीरों की जड़ाई की गई है और उनकी पोशाक में बुंदेली कला की झलक देखने को मिलती है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और धार्मिक महत्ता के कारण पन्ना को आज “बुंदेलखंड का मिनी वृंदावन” कहा जाता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : मोन्था तूफान का असर खत्म, ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा
Next: राहुल गांधी का अनोखा अंदाज,मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं

Related Stories

Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.