Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Judge cash scandal Supreme Court: जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित जस्टिस वर्मा को राहत नहीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

Judge cash scandal Supreme Court: जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित जस्टिस वर्मा को राहत नहीं

Ranu January 8, 2026

Judge cash scandal Supreme Court: जज कैश कांड को लेकर चल रही कानूनी हलचल फिलहाल थम गई है सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, हालांकि कोर्ट ने उन्हें एक अहम मोर्चे पर राहत देने से साफ इनकार कर दिया ।

Read More:-Hindus in Bangladesh violence: बांग्लादेश में सिसकते हिन्दू. और भारत की असहज चुप्पी….

जवाब के लिए समय बढ़ाने से मना

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने दो दिन तक चली सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुरक्षित रखा, साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि संसदीय समिति के सामने जवाब दाखिल करने की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी ।जस्टिस वर्मा को अब 12 जनवरी को ही पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने अपना पक्ष रखना होगा ।

महाभियोग प्रस्ताव को दी थी चुनौती

दरअसल जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, उनकी दलील है कि महाभियोग प्रस्ताव दोनों सदनों में पेश तो हुआ लेकिन राज्यसभा ने इसे मंजूरी नहीं दी ।

इसके बावजूद लोकसभा ने अकेले ही जांच समिति गठित कर दी जो उनके अनुसार संविधान और प्रक्रिया के खिलाफ है, याचिका में कहा गया है कि जब दोनों सदनों की सहमति नहीं है तो जांच समिति का गठन ही सवालों के घेरे में है ।

कोर्ट ने पहले ही जताई थी प्रक्रिया पर आपत्ति

इससे एक दिन पहले 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी कि जांच समिति के गठन में कुछ प्रक्रियात्मक खामियां नजर आती हैं, हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह यह परखेगा कि ये खामियां इतनी गंभीर हैं या नहीं कि पूरी कार्यवाही को रद्द किया जा सके ।

आग जले नोट और तबादला: कैसे शुरू हुआ मामला

यह पूरा मामला 14 मार्च को सामने आया था जब दिल्ली में जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास के स्टोर रूम में आग लग गई । आग बुझाने के बाद वहां से 500-500 रुपये के जले हुए नोटों के बंडल मिले थे । इस घटना के बाद न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई । बाद में जस्टिस वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया यह तस्वीर 14 मार्च की है जब आग लगने के बाद जस्टिस वर्मा के घर से जले हुए नोट बरामद हुए थे ।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hindus in Bangladesh violence: बांग्लादेश में सिसकते हिन्दू. और भारत की असहज चुप्पी….
Next: Russian ship seized by US with Indian crew: अमेरिकी कार्रवाई में फंसा रूसी जहाज 3 भारतीय सवार, वेनेजुएला से तेल लेने जा रहा था

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.