Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • जियो का IPO अगले साल जून तक आएगा: AI है हमारी पीढ़ी की कामधेनु-अंबानी
  • Top Story
  • फाइनेंस

जियो का IPO अगले साल जून तक आएगा: AI है हमारी पीढ़ी की कामधेनु-अंबानी

Shital Sharma August 29, 2025

 जियो IPO भारत की नई डिजिटल क्रांति!

Jio IPO by June 2025 Mukesh Ambani’s Big Digital Bet 

 जब एक बिजनेस आइडिया बना क्रांति का चेहरा

2016 की एक सुबह, जब देश की ज़्यादातर जनता अपने मोबाइल रिचार्ज पर 300-400 रुपए खर्च कर रही थी, तब एक कंपनी आई और बोली डेटा और कॉलिंग फ्री है! वो दिन था रिलायंस जियो का लॉन्च। और शायद पहली बार, पूरे भारत ने इंटरनेट को सिर्फ मोबाइल स्क्रीन नहीं, बल्कि आज़ादी की तरह छुआ। अब उसी जियो का IPO आने वाला है 2025 की पहली छमाही यानी जून तक। और ये सिर्फ एक IPO नहीं होगा। ये भारत के डिजिटल भविष्य में एक नई छलांग होगी।

जियो IPO: केवल वैल्यू नहीं, विज़न भी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 48वीं AGM में एलान किया कि जियो 2026 की पहली छमाही तक शेयर बाजार में लिस्ट होगा अगर सभी ज़रूरी मंजूरी मिल जाती है। उनके शब्द थे

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह IPO दिखाएगा कि जियो अपने ग्लोबल समकक्षों की तरह ही भारी वैल्यू पैदा करने में सक्षम है।

यह बयान सिर्फ शेयरहोल्डर्स के लिए नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों के लिए था, जिन्होंने जियो को एक ब्रांड नहीं, बदलाव का प्रतीक माना है।

AI: कामधेनु गाय या अगली औद्योगिक क्रांति?

मुकेश अंबानी ने AGM में AI को हमारी पीढ़ी की ‘कामधेनु गाय’ बताया। यह एक सांस्कृतिक रूपक है कामधेनु यानी वो गाय जो सभी इच्छाएं पूरी करती है। AI भी वही कर रही है हर सेक्टर में। चाहे वो एनर्जी हो, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, एंटरटेनमेंट या एजुकेशन रिलायंस अब हर क्षेत्र में AI को शामिल कर रहा है। AI अब सिर्फ एक टूल नहीं, एक दृष्टिकोण बन गया है।

reliance jio 55g introduce first time in india

जियो की अब तक की यात्रा

  • 2016: लॉन्च हुआ फ्री डेटा और कॉलिंग के साथ
  • 2017-19: जियो 4G नेटवर्क ने पूरे भारत में पैर पसारे
  • 2022: 5G की शुरुआत, और आज 22 टेलीकॉम सर्किलों में नेटवर्क
  • अब: 6G टेक्नोलॉजी पर काम शुरू

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बनने का सपना, अब सच्चाई बन चुका है।

जियो का मुनाफा भी छू रहा है आसमान

Q1FY26 में ₹7,110 करोड़ का मुनाफा (25% ग्रोथ) रेवेन्यू ₹41,054 करोड़, जो पिछले साल से 18.8% ज्यादा, ARPU (यूजर पर एवरेज रेवेन्यू) ₹208.8 लगातार बढ़ती ग्रोथ ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि IPO सिर्फ एक फाइनेंशियल इवेंट नहीं, बल्कि जियो की बिजनेस सस्टेनेबिलिटी का पक्का भरोसा भी है।

Jio का रोडमैप: सिर्फ कमाई नहीं, समाज सेवा भी

अंबानी ने साफ किया रिलायंस सिर्फ प्रॉफिट की बात नहीं कर रहा।

  • क्लीन एनर्जी,
  • जीनोमिक्स,
  • डीप टेक ये सब मिलकर भारत को अगले दशक में आर्थिक शक्ति बना सकते हैं।

आज रिलायंस की कर्मचारी संख्या 6.8 लाख है। जल्द ही ये 10 लाख पार होगी।

jio airtel tariff

 IPO नहीं, एक मौका है

अगर आप निवेशक हैं, तो जियो का IPO एक सुनहरा अवसर है। अगर आप भारतीय हैं, तो यह गौरव का क्षण है। और अगर आप युवा हैं, तो यह सपना है एक ऐसा भारत जहां इंटरनेट, AI और अवसर सबका अधिकार है। मुकेश अंबानी ने कहा

भारत अपनी GDP को हर साल 10% की रफ्तार से बढ़ा सकता है। अगले दो दशकों में प्रति व्यक्ति आय 5 गुना हो सकती है।

और शायद, ये IPO उस रफ्तार का पहला गियर हो।

Read More :- इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी
Next: Mushroom Benefits and Side Effects: मशरूम खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, लेकिन नुकसान से भी रहें सावधान!

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.