Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Jemimah Rodrigues 25th Birthday: जेमिमा रोड्रिगेज का जन्मदिन आज, जानिए उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बातें…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Jemimah Rodrigues 25th Birthday: जेमिमा रोड्रिगेज का जन्मदिन आज, जानिए उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बातें…

Hema Gupta September 5, 2025

Jemimah Rodrigues 25th Birthday: भारतीय वोमेंस टीम की स्टार प्लेयर जेमिमा रोड्रिगेज का आज 25वां जन्मदिन है, उनका जन्म 5 सितंबर 2000 को मुंबई में हुआ था। जेमिमा ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 163 गेंदों पर 202 रनों की नाबाद पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इतना ही नहीं जेमि एक बेहतरीन हॉकी प्लेयर भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemi♡ (@cric_esthetics)

बता दें कि, भारत की महिला क्रिकेट टीम का पूरा फोकस इस वक्त 30 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप 2025 पर है,  इसके लिए BCCI पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर चुका है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स को भी जगह मिली है।

Read More: Hockey Asia Cup 2025: मलेशिया को 4-1 से हराकर सुपर 4 में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम!

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जेमिमा का रिकॉर्ड…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 112 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2375 रन पूरे किए, 50 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1439 रन और 3 टेस्ट क्रिकेट में 235 रन बन चुकी हैं। अब तक उन्होंने तीनों फार्मेट में 165 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और कुल 4049 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने अब तक 2 शतक और 23 फिफ्टी लगा चुकी हैं।

1⃣6⃣5⃣ International Games
4⃣0⃣4⃣9⃣ International Runs

Here’s wishing Jemimah Rodrigues a very happy birthday! 🎂 🙌#TeamIndia | @JemiRodrigues pic.twitter.com/RSXIctPkHX

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2025

आपको बता दें कि, वह एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

टीम इंडिया के लिए तीसरा सबसे तेज शतक…

जेमिमा रोड्रिग्स ने वनडे इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने इसी साल 7 मई 2025 को श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 89 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की थी। इस मुकाबले में जेमिमा ने 101 गेंदों पर 123 रन ठोके, जिसमें 15 चौके शामिल थे। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 337 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और साउथ अफ्रीका को 314 रन पर रोककर 23 रनों से जीत दर्ज की।

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 70 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी।

Wishing a very Happy Birthday to Jemimah Rodrigues – the smile, spirit, and spark of Indian cricket! 💙🎂

With 165 matches, 4049 runs, and her all-round brilliance, she’s not just a player but pure inspiration for millions. 🏏💫#CricketTwitter pic.twitter.com/Gkvw88OcbT

— Female Cricket (@imfemalecricket) September 4, 2025

क्रिकेट के अलावा कई हुनर…

क्रिकेट के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स कई अन्य हुनरों में भी माहिर हैं। वह एक बेहतरीन डांसर हैं और गिटार बजाने में भी निपुण हैं। पढ़ाई में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 10वीं कक्षा में उन्होंने 80% अंक हासिल किए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

एक इंटरव्यू में जेमिमा ने बताया था कि उनके रोल मॉडल भारतीय स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं। वहीं क्रिकेट खेलने की प्रेरणा उन्हें बचपन से ही सचिन तेंदुलकर से मिली, जिन्हें वह अपना पहला आइडल मानती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

बड़ी उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स….

1. सबसे तेज 500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली भारतीय।

2. पहली भारतीय महिला जिन्होंने वनडे में अर्धशतक और 4 विकेट एक साथ लिए।

3. टी20 विश्व कप डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला।

4. लगातार 3 छक्के जड़ने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी।

5. किया सुपर लीग (KSL) इतिहास की सबसे तेज़ शतकवीर।

6. The Hundred और CPL में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय।

7. WPL, BBL, The Hundred और CPL – इन चारों बड़ी टी20 लीग्स में 50+ रन बनाने वाली इकलौती भारतीय।

8. इन चारों लीग्स में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाली पहली भारतीय।

9. 2018 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी।

10. 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JEMIMAH RODRIGUES FC (@jemimah_rodrigues_fc)

11. उपलब्धियों के लिए उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

मुंबई की रहने वाली, पिता भी क्रिकेटर..

जेमिमा मुंबई की रहने वाली हैं और एक क्रिकेट फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इवान रोड्रिग्स क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं और बाद में कोच बने। घर में उनके दो बड़े भाई भी क्रिकेट खेलते थे। पिता जब भाइयों को ट्रेनिंग देते थे, तब छोटी जेमिमा भी बैट थाम लेती थीं। कहा जाता है कि जेमिमा ने महज 2 साल की उम्र में प्लास्टिक बॉल से खेलना शुरू कर दिया था और 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया।

करियर की शुरुआत और वापसी…

जेमिमा ने फरवरी 2018 में सिर्फ 17 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। शुरुआती दिनों में उन्हें टीम से ड्रॉप भी किया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके बल्ले से शानदार प्रदर्शन निकला। हालांकि, 2023 महिला टी20 विश्व कप के बाद उन्हें फिर बाहर होना पड़ा। लेकिन 2024 में दमदार वापसी कर उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।

विदेश में अकेले रहने का अनुभव…

जेमिमा ने बताया था कि जब वह 18 साल की थीं, तब पहली बार अकेले विदेश में रहीं। कपड़े धोने से लेकर खाना बनाने तक, सब कुछ खुद करना पड़ा। इस अनुभव ने उन्हें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बना दिया। उन्होंने WBBL, WPL और The Hundred जैसी लीग्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर साबित किया कि वह किसी भी परिस्थिति में ढल सकती हैं।

परिवार और कोच के साथ से मिली सफलता…

जेमिमा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देती हैं। 2023 में जब उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में 53 रनों की पारी खेली, तो उनके माता-पिता स्टेडियम में मौजूद थे। उनके मुताबिक, यह पल उनके करियर का सबसे खास लम्हा था। मां लविता, पिता इवान और कोच प्रशांत शेट्टी हमेशा उनके साथ खड़े रहे और मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाया।

 

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur Drug Case: ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या ने खोला बड़ा राज, बोली- सिंडिकेट के संपर्क में 850 रईसजादे, होटल कारोबारी-राजनेताओं के बेटे भी शामिल
Next: Raipur Ganesh Panda: रायपुर गणेश-पंडाल बवाल, हिंदू-संगठनों के विरोध के बाद मूर्ति ढकी और FIR दर्ज

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.