Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला: खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला: खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में

Shital Sharma January 5, 2026

JD Vance House Attack:अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो स्थित आवास पर हमले की खबर सामने आई है । यह घटना सिनसिनाटी में स्थित उनके निजी घर पर हुई. जहां हमलावरों ने खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. हालांकि हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है सूत्रों के हवाले से  रविवार देर रात करीब 12:15 बजे वेंस के घर के आसपास एक व्यक्ति को तेजी से भागते हुए देखा गया था। इसके कुछ देर बाद ही घर की खिड़कियों के टूटने की जानकारी सामने आई ।

Read More:- बांग्लादेश में 15 दिन में चौथे हिंदू की मौत: हमले के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं था परिवार

अधिकारियों के अनुसार, जब यह घटना हुई, उस समय जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था । शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति घर के अंदर दाखिल होने में सफल नहीं हो सका .जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हमला किसी साजिश के तहत उपराष्ट्रपति या उनके परिवार को निशाना बनाकर किया गया था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है ।

व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस से मांगी गई जानकारी

इस मामले को लेकर मीडिया ने व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस से प्रतिक्रिया मांगी है. लेकिन फिलहाल किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि जेडी वेंस पिछले एक हफ्ते से सिनसिनाटी में थे. लेकिन रविवार दोपहर वे शहर से रवाना हो गए थे। उनका यह घर करीब 2.3 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसकी कीमत लगभग 14 लाख डॉलर बताई जा रही है ।

JD Vance House Attack: ओहियो से जुड़ी है जेडी वेंस की जड़ें

व्हाइट हाउस की वेबसाइट के अनुसार, जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ओहियो में रहते हैं। उनका जन्म 2 अगस्त 1984 को ओहियो में हुआ था. वेंस का बचपन संघर्षों से भरा रहा है. जिसका जिक्र उन्होंने अपनी चर्चित किताब
‘Hillbilly Elegy: A Memoir of a Family and Culture in Crisis’ में किया है । उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि बचपन में बार-बार घर बदलने की वजह से उन्हें अस्थिरता का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने नाना-नानी के साथ रहना ज्यादा सुरक्षित और सुकूनभरा लगता था ।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी पुलिस भर्ती में 3 साल की उम्र छूट, 32,679 पदों पर युवाओं को राहत
Next: फ्रांस की फर्स्ट लेडी की ट्रोलिंग पर सख्ती, 10 दोषियों को सजा

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.