Jamshedpur crime news: कैरव गांधी जो कि एक जाने मने उद्योग पति के बेटें हैं , उनके अपहरण कांड से जुड़े आरोपियों के साथ गुरुवार देर रात जमशेदपुर में पुलिस की मुठभेड़ आरोपियों के साथ हो गई, इस मुठभेड़ में तीन अपराधियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

आखिर क्या हुआ था ?
मुठभेड़ रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई, पुलिस का कहना है कि,हथियारों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था . इसी के दौरान मौका देखते ही आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी से कार्बाइन छीनने का प्रयास किया और ऊसके बाद फायरिंग शुरू कर दी .
पुलिस को भी लगी गोलियां
स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षात्मक कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के पैरों में गोली चलाई. इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को भी गोलियां चलाई गई, गनीमत ये रही की वे सुरक्षित रहे .
Jamshedpur crime news: सिटी एसपी जमशेदपुर कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से कार्बाइन सहित अन्य हथियारों की बरामदगी की गई है .
कौन हैं आरोपी , जानिए कहा के रहने वालें हैं
मुठभेड़ में घायल हुए अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बिहार के गया और नालंदा जिलों के रहने वालें हैं और कैरव गांधी अपहरण कांड में मुख्य भूमिका निभाने के आरोपित हैं। घटना के बाद ये आरोपी फरार चल रहे थे.
आगे की पूछताछ आरोपियों से की जाएगी और जरुरी सुराक मिलने की संभावना जताई जा रही है .
आखिर घटना क्या थी ?
Jamshedpur crime news: साथ ही आपको बतातें चलें कुछ दिन पहले जमशेदपुर में एक जाने माने उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी का अपहरण किया गया था, लेकिन करीब 13 दिनों बाद पुलिस ने सही सलामत मुक्त कराया था। इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी .
