Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Jamnagar news: मंत्री मुलुभाई बेरा ने लालपुर में स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन कर शिक्षा को दी नई उड़ान
  • गुजरात

Jamnagar news: मंत्री मुलुभाई बेरा ने लालपुर में स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन कर शिक्षा को दी नई उड़ान

divya mistry July 1, 2025

Jamnagar news: गुजरात के पर्यटन मंत्री और जामनगर जिले के प्रभारी मंत्री मुलुभाई बेरा ने लालपुर तालुका में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक अहम पहल का उद्घाटन किया। उन्होंने पी.एम. श्री लालपुर कन्याशाला के चार नए कमरों और स्कूल के उन्नयन कार्यों का उद्घाटन किया, जिसकी लागत करीब 67.50 लाख रुपये आई है। इन कमरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब की व्यवस्था भी की गई है। मंत्री ने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई की प्रक्रिया देखी और विद्यार्थियों से बातचीत की।

Jamnagar news
Jamnagar news

Jamnagar news: पाठकों को बैठकर पढ़ने की सुविधा प्रदान करता

इसके साथ ही, मंत्री मुलुभाई बेरा ने लालपुर तालुका के सरकारी पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया, जिसे ग्राम पंचायत भवन में 25 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस पुस्तकालय में गुजराती, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं में करीब 3000 किताबें उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह पुस्तकालय ऑटोमेशन सुविधा से युक्त है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वाचनालय हैं और बच्चों के लिए विशेष किताबें व पत्रिकाएं रखी गई हैं। यह पुस्तकालय एक समय में 150 पाठकों को बैठकर पढ़ने की सुविधा प्रदान करता है।

अवकाश के दिन पुस्तकालय बंद रहेगा

सरकारी तालुका पुस्तकालय लालपुर मंगलवार से शनिवार तक सुबह 10:30 बजे से शाम 6:10 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा, जबकि सोमवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन पुस्तकालय बंद रहेगा।

गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे

इस अवसर पर विधायक हेमन्तभाई खावा, एपीएमसी चेयरमैन कानाभाई आंबलिया, नेता समीरभाई भेंसदादिया, प्रवीण सिंह जाडेजा, रमेशभाई, जेसाभाई नंदानिया, खिमजीभाई ढोलकिया, कौशिकभाई, रमेशभाई गागिया, जयपालसिंह जाडेजा, सरपंच जयेशभाई तरैया, प्रांतीय अधिकारी संजयसिंह असवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।

Jamnagar news: शिक्षा और ज्ञान की ज्योति और प्रखर होगी

मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा और लोगों को सुलभ ज्ञान संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम हैं, जिससे समाज में शिक्षा और ज्ञान की ज्योति और प्रखर होगी।

read more: अमरेली सिविल अस्पताल में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, दो गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!
Next: Gujarat News: 23 साल पुराने जमीनी विवाद में दीयोदर कोर्ट का बड़ा फैसला, 41 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.