Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • जैसलमेर बस अग्निकांड: बस मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार, मृतकों की संख्या 22 पहुंची
  • Top Story
  • राजस्थान

जैसलमेर बस अग्निकांड: बस मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार, मृतकों की संख्या 22 पहुंची

himani Shrotiya October 16, 2025

Jaisalmer bus fire accident: जैसलमेर बस अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात बस मालिक तुराब अली और ड्राइवर शौकत को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो FIR दर्ज की हैं और जांच तेजी से जारी है।

आर्थिक सहायता पैकेज का ऐलान

इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा की है। सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए अलग-अलग मुआवजा राशि तय की है।

  • जिन परिवारों में तीन या उससे अधिक लोगों की मौत हुई है, उन्हें कुल 25 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
  • एक या दो मौत होने वाले परिवारों को प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • गंभीर रूप से घायल लोगों को 2-2 लाख रुपए, जबकि
  • सामान्य रूप से घायल लोगों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।

पीड़ित परिवारों का धरना

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजन जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। परिवारों ने उचित मुआवजे और न्यायिक जांच की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है।

अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परिवारों से बातचीत की, लेकिन देर रात तक कोई सहमति नहीं बन पाई थी। परिजनों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगें पूरी नहीं करती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Jaisalmer bus fire accident: मरीज वेंटिलेटर पर

इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 54 वर्षीय भागा बानो की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक एक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

महात्मा गांधी हॉस्पिटल, जोधपुर के अनुसार:

  • 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
  • 8 घायल मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
  • डीएनए टेस्ट और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है ताकि शवों को सही परिवारों को सौंपा जा सके।

14 अक्टूबर को हुआ था हादसा

यह हादसा 14 अक्टूबर की दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ, जब जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट AC स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

  • मौके पर ही 19 लोगों की मौत हो गई थी।
  • एक व्यक्ति की मौत जोधपुर ले जाते समय रास्ते में हुई थी।
  • अब तक कुल 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश यात्री झुलस चुके थे।

बस मालिक और ड्राइवर पर कार्रवाई

जैसलमेर पुलिस ने बस मालिक तुराब अली और ड्राइवर शौकत को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के सबूत मिले हैं।

बस के DVR और दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम चित्तौड़गढ़ RTO कार्यालय भी पहुंची, जहाँ बस का पंजीकरण किया गया था।

चित्तौड़गढ़ RTO में भी गिरी गाज

Jaisalmer bus fire accident: हादसे की जांच के दौरान यह सामने आया कि बस की बॉडी अप्रूवल प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई थी। इस कारण चित्तौड़गढ़ के कार्यवाहक डीटीओ सुरेंद्र सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी चुन्नी लाल को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

अतिरिक्त परिवहन आयुक्त ने बताया कि जोधपुर में बन रही 66 बसों को जब्त कर लिया गया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Jaisalmer bus fire: भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौत…कई घायलों की हालत गंभीर

राजस्थान के जैसलमेर में हुए भयानक बस अग्निकांड में मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को तीन मरीज वेंटिलेटर पर थे, वहीं बुधवार सुबह दो और मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Jaisalmer bus fire
Jaisalmer bus fire

बता दें की डॉ. भाटी ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। परिवारों को इस प्रक्रिया में हो रही देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन की वजह से थोड़ा समय…पूरी खबर….

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Edin Rose Harassment Video: बिग बॉस 18 फेम एडिन रोज के साथ दिल्ली में छेड़छाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Next: CG NEWS : नक्सलवाद को बड़ा झटका, कमांडर रूपेश करेगा सरेंडर

Related Stories

Jaipur Apartment Fire
  • राजस्थान

जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज
  • होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • गल्फ संकट पर झारखंड सरकार हुई अलर्ट, CM सोरेन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.