Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Jaisalmer bus fire: भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौत…कई घायलों की हालत गंभीर
  • Top Story
  • राजस्थान

Jaisalmer bus fire: भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौत…कई घायलों की हालत गंभीर

divya mistry October 15, 2025

Jaisalmer bus fire: राजस्थान के जैसलमेर में हुए भयानक बस अग्निकांड में मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को तीन मरीज वेंटिलेटर पर थे, वहीं बुधवार सुबह दो और मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Jaisalmer bus fire
Jaisalmer bus fire

Jaisalmer bus fire: अस्पताल प्रशासन पर परेशान करने का आरोप

बता दें की डॉ. भाटी ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। परिवारों को इस प्रक्रिया में हो रही देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन की वजह से थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन तेजी से काम किया जा रहा है। हादसे के शिकार सेना के जवान के परिजनों ने बुधवार सुबह पहचान प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई थी, जबकि जोधपुर के एक अन्य परिवार ने भी अस्पताल प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

बस की डिक्की में पटाखे भरे थे

Jaisalmer bus fire: बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में कई यात्री बस के भीतर फंस गए जबकि कुछ लोग किसी तरह बाहर निकल पाए। आग लगने के कारण को लेकर फिलहाल विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं… कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं एसी कम्प्रेशर के फटने की बात कही जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की डिक्की में पटाखे भरे थे जिससे आग तेजी से भड़की।

प्रशासन की टीमों ने रातभर राहत कार्य चलाया

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि घोषित की गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि विस्फोट के बाद आग विकराल रूप ले चुकी थी, और कई लोग बाहर निकल ही नहीं पाए। सेना और प्रशासन की टीमों ने रातभर राहत कार्य चलाया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Women’s ODI World Cup 2025: कोलंबो में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत, कौन सी टीम मारेगी बाजी?
Next: Kanha Tiger Reserve: जल्द खुले जंगल में दहाड़ेंगी जय-वीरू की जोड़ी,! अनाथ शावकों को मिली नई जिंदगी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.