Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • जयपुर की सड़कों ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक, रोबोटिक डॉग्स, जगुआर फाइटर जेट ने उड़ाए सबके होश, CM हुए शामिल
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

जयपुर की सड़कों ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक, रोबोटिक डॉग्स, जगुआर फाइटर जेट ने उड़ाए सबके होश, CM हुए शामिल

himani Shrotiya January 15, 2026
Jaipur Military Parade: राजधानी जयपुर के महला रोड पर सेना दिवस पर आयोजित भारतीय सेना की मुख्य परेड में जमीन से लेकर आसमान तक देश की सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। आर्मी डे परेड में अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, के-9 वज्र, पिनाका MLRS, T-90 टैंक जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ ड्रोन, जैमर सिस्टम और रोबोटिक डॉग ने सबका ध्यान खींचा। इस परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। 
परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए
परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए

सेना का शोर्य

गुलाबी नगरी के आसमान में अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे ने दुश्मनों के होश उड़ाने वाले करतब दिखाए। नाल (बीकानेर) एयरबेस से उड़ान भरकर आए जगुआर फाइटर जेट की ताकत लोगों ने देखी। राजपूत, सिख, भैरव कमांडो सहित 7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया। ध्रुव, चीता और चेतक हेलिकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट और NCC कैडेट्स की कदमताल ने परेड को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

शौर्य की गूंज और पराक्रम का सम्मान, 78वीं सेना दिवस परेड के अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर से भारतीय सेना को नमन!

जय हिन्द की सेना 🇮🇳@adgpi #IndianArmyDay pic.twitter.com/Xosr203dJH

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 15, 2026

शहीदों को किया सम्मानित

पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आर्मी-डे परेड जयपुर में हुई। जगतपुरा के महल रोड पर हजारों लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने। इस परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड कमांडर्स को सलामी दी। अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड को लीड किया। 

भारतीय सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर
भारतीय सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर
सेना के डॉग
सेना के डॉग
 7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया
7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया

Jaipur Military Parade: शहीद की मां हुई बेहोश

महल रोड पर नेपाल आर्मी बैंड इस सेना दिवस परेड में शामिल हुआ। इसने भारत और नेपाल की सेना के बीच मित्रता का संदेश दिया। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 1 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान लान्स नायक प्रदीप कुमार की मां मेडल लेते हुए मंच पर बेहोश हो गईं। जिन्हें सैन्य अधिकारियों ने संभाला, और तुरंत मंच से उतारकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL ROAD ACCIDENT: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर.. एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत
Next: बैगेज कंटेनर से टकराई Air India की फ्लाइट, इंजन को पहुंचा नुकसान

Related Stories

मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.