Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • RAJASTHAN NEWS :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे
  • Top Story
  • राजस्थान

RAJASTHAN NEWS :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे

Taruna Samariya October 28, 2025

Jaipur bus fire high tension wire : जयपुर के मनोहरपुर इलाके में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और उसमें अचानक आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए। बस में रखे कई सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गए। यह लगातार 15 दिनों के अंदर देश में होने वाला पांचवा बड़ा बस हादसा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।​

कैसे हुआ हादसा

बस उत्तर प्रदेश के बरेली से मजदूरों को लेकर जयपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे जा रही थी। रास्ते में बस का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने के साथ ही बस में आग लग गई। मजदूर अंदर फंसे रह गए और चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

आग और धमाकों ने बनाया हालात और गंभीर

बड़ी संख्या में सिलेंडर फटने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घायलों में से पांच मजदूरों को गंभीर स्थिति में जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। कुछ अन्य घायलों का इलाज शाहपुरा अस्पताल में जारी है। मौतों की संख्या तीन हुई है, जिसमें से दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है।

read more :CM शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकात,मंत्रीमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

15 दिनों में 5 हादसे

14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी।

24 अक्टूबर: कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। 19 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

25 अक्टूबर: एमपी के अशोकनगर जिले में शनिवार रात बस में आग लग गई। यह शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही थी। बस पूरी तरह जल गई। इसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

26 अक्टूबर: लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस का टायर फट गया। इसके बाद बस में आग लग गई। बय में 70 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बचे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

जयपुर जिला कलेक्टर और पुलिस की राहत एवं बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मेडिकल सहायता मुहैया कराई। अस्पताल प्रशासन ने एमरजेंसी अलर्ट जारी कर मेडिकल टीमों को तैयार रखा। हादसे की जांच में यह पाया गया है कि बस की ऊंचाई हाईटेंशन लाइन के मुक़ाबले ज्यादा थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

देश में बढ़ रहे बस हादसे

यह हादसा 15 दिनों के भीतर पांचवां बस हादसा है, जिससे रोड सुरक्षा और बस संचालन के नियमों की गंभीर समीक्षा की मांग उठ रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!
Next: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD में बड़ी कार्रवाई, 27 नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित…लालू ने दाखिल की कोर्ट में अर्जी

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.