Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Jagdalpur: गरबा में मुस्लिम युवक से लगवाया तिलक और जयकारा, देवी प्रतिमा के आगे प्रसाद खिलाकर करवाया प्रणाम
  • छत्तीसगढ़

Jagdalpur: गरबा में मुस्लिम युवक से लगवाया तिलक और जयकारा, देवी प्रतिमा के आगे प्रसाद खिलाकर करवाया प्रणाम

Narendra Singh September 30, 2025

jagdalpur garba controversy: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम युवक के साथ जो कुछ हुआ, उसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है। युवक का नाम शाकिब नवाब बताया जा रहा है, जो सोमवार रात एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित गरबा इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचा था। लेकिन वहां मौजूद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने उसे पहचान लिया और घेर लिया।

Read:- अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा: भारतीयों की नई मुश्किल?

jagdalpur garba controversy: ये था मामला

समिति ने गरबा को लेकर कुछ नियम बनाए थे। जिसके मुताबिक समिति ने गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाया था। बावजूद इसके कुछ अन्य समाज के युवक वहां आ गए थे। इसके बाद समिति ने एक्शन लिया। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने वीडियो भी बना लिया।दरअसल, रोटरी क्लब की ओर से गरबा का आयोजन किया गया था, जिसमें सोमवार रात मुस्लिम समुदाय का युवक शाकिब नवाब भी शामिल होने आया। इसकी जानकारी सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों को मिली। उन्होंने युवक की पहचान की। इसके बाद तिलक लगाकर युवक को जाने दिया।

jagdalpur garba controversy: गैर हिंदुओं के आने पर लगाई थी रोक

हिंदू संगठन के सदस्य कुणाल चालीस गांवकर ने बताया कि नवरात्रि से पहले 21 सितंबर को सभी समाज और हिंदू संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में गरबा आयोजन के नियम तय किए गए थे। इस नियमावली का ज्ञापन बस्तर जिले के SP शलभ सिन्हा को भी सौंपा गया।कुणाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पहले ही सूचित किया था कि नवरात्रि के दौरान सुरक्षा बल बनाया जा रहा है। इस बल का काम यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आयोजन में अभद्रता, फूहड़ता, अश्लील गाने, अश्लील कपड़े या गैर हिंदुओं का प्रवेश न हो।

Read:- GST rate 2025: GST की नई दरें लागू: पनीर, घी, AC, कार सब होंगे सस्ते

आयोजकों का दावा: पहले से दी थी जानकारी

jagdalpur garba controversy: उन्होंने कहा कि शहर के 2 से 3 गरबा आयोजनों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होने की जानकारी मिली थी। कुणाल ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आगे भी ऐसी कोई सूचना मिलेगी, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

jagdalpur garba controversy: मुस्लिम संगठनों की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा में शामिल न होने की विशेष अपील की थी। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति का धार्मिक आस्था मूर्ति पूजा में नहीं है, तो उसे गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए।

Read More:- भारत का इकलौता ज्वालामुखी फिर फटा: बैरन आइलैंड से उठी राख और लावा की लपटें

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP: छिंदवाड़ा में बच्चों की जान ले रही ‘रहस्यमयी बीमारी’, 2 महीने में 6 बच्चों की मौत
Next: Standing While Drinking Water: खड़े होकर पीते हैं पानी तो हो जाइए सावधान, झेलने पड़ सकते हैं भारी नुकसान!

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.