Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Jackfruit Benefits and Side Effects: जानिए सेहत पर इसके असर और सही तरीके से सेवन के लाभ….
  • Lifestyle

Jackfruit Benefits and Side Effects: जानिए सेहत पर इसके असर और सही तरीके से सेवन के लाभ….

Hema Gupta October 8, 2025

Jackfruit Benefits and Side Effects: कटहल, जिसे अंग्रेजी में Jackfruit कहा जाता है, भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मियों के मौसम में पाया जाने वाला एक लोकप्रिय फल है। इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने में भी किया जाता है। कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि पौष्टिक भोजन का एक बेहतरीन स्रोत भी है। हालांकि, कटहल जहां कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है, वहीं कुछ लोगों के लिए इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान, दोनों के बारे में विस्तार से।

Read More: Protein Rich Fruits: 8 ऐसे फल जो प्रोटीन और विटामिन से हैं भरपूर…

कटहल खाने के फायदे….

पोषक तत्वों से भरपूर…

कटहल में विटामिन A, C, B6, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर को एनर्जी देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

पाचन शक्ति में करें सुधार…

कटहल में मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर काम करता है और पेट हल्का महसूस होता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद…

कटहल में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोगों के खतरे को घटाता है।

वजन बढ़ाने में सहायक…

कटहल कैलोरी से भरपूर होता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो वजन बढ़ाना चाहते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से वजन स्वस्थ तरीके से बढ़ सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण…

कटहल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। यह त्वचा को जवान बनाए रखते हैं और बुढ़ापे के लक्षणों को धीमा करते हैं।

हड्डियों को बनाएं मजबूत…

इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर को करें नियंत्रित..

कटहल में प्राकृतिक शर्करा होती है जो धीरे-धीरे पचती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक नहीं बढ़ता। मधुमेह के मरीज सीमित मात्रा में इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

कटहल खाने के नुकसान…

एलर्जी की संभावना…

कुछ लोगों को कटहल से एलर्जी हो सकती है। इसमें मौजूद प्रोटीन कुछ व्यक्तियों में स्किन रैश, खुजली या सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकता है।

डायबिटीज मरीजों को सावधानी…

कटहल में शुगर की मात्रा मध्यम होती है। यदि इसे ज्यादा खाया जाए, तो यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

पेट में गैस या भारीपन…

कटहल फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने पर यह पेट में गैस, फुलाव या भारीपन का कारण बन सकता है।

गर्भावस्था में सावधानी…

गर्भवती महिलाओं को कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर गर्भवती मां और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

सर्जरी से पहले न खाएं…

कटहल ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है, इसलिए किसी सर्जरी से पहले या बाद में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

वजन घटाने वालों के लिए नुकसानदायक…

कटहल में कैलोरी अधिक होती है। इसलिए जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

 

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: mental health: घर की दीवारों में छुपा दरिंदगी का काला सच, नाबालिग बेटियों के साथ पिता ने किया रेप
Next: आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 6 मजदूरों की मौत कई घायल शव झुलसे

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.