Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दिल्ली के बाद इस्लामाबाद में बड़ा धमाका: हाई कोर्ट के बाहर कार में हुआ विस्फोट, 12 की मौत, 25 घायल
  • Top Story
  • देश-विदेश

दिल्ली के बाद इस्लामाबाद में बड़ा धमाका: हाई कोर्ट के बाहर कार में हुआ विस्फोट, 12 की मौत, 25 घायल

himani Shrotiya November 11, 2025

Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार, 11 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर खड़ी एक कार में हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत और 20 से 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

हादसे की पूरी घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका हाई कोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में हुआ। उस समय कोर्ट परिसर के आसपास भारी ट्रैफिक था और कई लोग अदालत में सुनवाई के लिए मौजूद थे। धमाका होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं। तुरंत बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस्लामाबाद में बड़ा धमाका
इस्लामाबाद में बड़ा धमाका

आत्मघाती हमले की आशंका

शुरुआती जांच में कहा जा रहा था कि धमाका कार में लगे गैस सिलेंडर फटने से हुआ है, लेकिन बाद में सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल से हमलावर का सिर मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह सुसाइड अटैक (आत्मघाती हमला) था। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी कार में खुद को उड़ा लिया।

Islamabad Blast: सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, क्षेत्र सील

विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र को तत्काल सील कर दिया गया। पुलिस, रेंजर्स और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हाई कोर्ट की इमारत को खाली करा लिया गया और अंदर मौजूद सभी लोगों को पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। अदालती कार्यवाही को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि हमला किसी संगठित आतंकी समूह द्वारा किया गया हो सकता है।

जांच कर रही सुरक्षा एजेंसिया
जांच कर रही सुरक्षा एजेंसिया

7 दिन पहले भी हुआ था धमाका

Islamabad Blast: गौरतलब है कि इससे सिर्फ 7 दिन पहले, 4 नवंबर को इस्लामाबाद स्थित सुप्रीम कोर्ट भवन के बेसमेंट कैंटीन में भी गैस सिलेंडर का धमाका हुआ था। उस हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे धमाकों से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली धमाके के फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर…हादसे में 9 मौतें, 24 घायल, धमाके के पहले का CCTV आया सामने

Delhi Blast CCTV Footage : नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है  फुटेज में धमाके के ठीक पहले एक कार में बैठे व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसे आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद होने का शक जताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ उसमें तीन लोग थे। कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJASTHAN NEWS : अंता उपचुनाव साकली गांव में ग्रमीणों ने मतदान का किया बहिष्कार
Next: RAJASTHAN NEWS : दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में बार्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.