
भारत पर लगाया आरोप
मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद ये सवाल उठने शुरू हो गए थे कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है। पाकिस्तान ने बिना किसी सबूत के भारत को इसका ज़िम्मेदार ठहराया। हालांकि भारत ने पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज कर दिया। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो गया है कि इस्लामाबाद में हुए बम धमाके के पीछे किसका हाथ है।
View this post on Instagram
ISIS ने ली जिम्मेदारी
आतंकी संगठन ISIS ने इस बम धमाके की ज़िम्मेदारी ली है। यह जानकारी SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने दी। उनके मुताबिक मस्जिद के भीतरी द्वार पर पहुंचते ही शहादत की चाह रखने वाले व्यक्ति ने शिया समुदाय के बीच विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए।

Islamabad Mosque Bombing ISIS: पाकिस्तानी सेना की करतूत
इधर, भारत और अफगानिस्तान में कई लोगों का मानना है कि इस्लामाबाद धमाका पाकिस्तानी सेना की ही करतूत है, जिसे भू-राजनीतिक कारणों की वजह से अंजाम दिया गया है। हालांकि इस बात की सिर्फ अटकलें लगाई जा रहीं हैं और इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी इस्लामाबाद में हुए इस आत्मघाती धमाके की निंदा की।
