Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Iron Deficiency in Women: महिलाओं में आयरन की कमी से बढ़ रहा एनीमिया, अपनाएं न्यूट्रिशनिस्ट का देसी इलाज…
  • Lifestyle

Iron Deficiency in Women: महिलाओं में आयरन की कमी से बढ़ रहा एनीमिया, अपनाएं न्यूट्रिशनिस्ट का देसी इलाज…

Hema Gupta November 4, 2025

Iron Deficiency in Women: भारत में महिलाओं में आयरन की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के मुताबिक, देश की करीब 57% महिलाएं और लड़कियां आयरन की कमी से जूझ रही हैं।

Read More: Old Injury Pain in Winter: सर्दियों में पुरानी चोट बन रही है दर्द का सबब? जानिए छुटकारा पाने का टिप्स…

आयरन शरीर में खून के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से एनीमिया, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

आयरन की कमी के लक्षण…

मायो क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, शरीर में आयरन की कमी से निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं:

1. लगातार थकान और कमजोरी

2. चेहरा, होंठ और हाथ-पैर पीले पड़ना

3. सांस फूलना और सिरदर्द

4. हाथ-पैर ठंडे रहना

5. नाखूनों का टूटना या कमजोर होना

यह स्थिति खासतौर पर लड़कियों के शारीरिक विकास पर भी बुरा असर डालती है।

बाल झड़ना और थायरॉइड का बढ़ना..

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि अगर बाल झड़ रहे हैं या चेहरा पीला दिखने लगा है, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
आयरन की कमी से अनियमित पीरियड्स, फर्टिलिटी में गिरावट और थायरॉइड जैसी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।

पालक से दोगुना आयरन देती है ‘मेथी’…

अक्सर लोग पालक को आयरन का सबसे अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन लीमा महाजन के अनुसार, मेथी के पत्तों में पालक से दोगुना आयरन पाया जाता है।
मेथी में मौजूद फोलिक एसिड शरीर में हीमोग्लोबिन को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है और इससे खून की कमी दूर होती है।

खून बढ़ाने का देसी नुस्खा – ‘मेथी पुलाव’

महिलाओं के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने एक आसान और स्वादिष्ट उपाय बताया है – मेथी पुलाव। यह सर्दियों की मौसमी हरी सब्जी से बनने वाला भोजन है, जो शरीर को फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भर देता है।

रेसिपी टिप:-

मेथी पुलाव बनाते समय टमाटर और नींबू का रस जरूर डालें। इन दोनों में मौजूद विटामिन C आयरन के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देता है, जिससे शरीर में खून तेजी से बनने लगता है।

सर्दियों में आजमाएं ये आसान उपाय….

सर्दियों के मौसम में मेथी पुलाव का सेवन करने से –

1. आयरन लेवल बढ़ता है

2. हीमोग्लोबिन मजबूत होता है

3. थकान, पीला चेहरा और बाल झड़ना जैसी समस्याएं दूर होती हैं

यह नुस्खा न केवल सेहत के लिए उपयोगी है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है।

परिणाम…

अगर आप या आपके घर की महिलाएं खून की कमी या एनीमिया से परेशान हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट का यह देसी नुस्खा – “मेथी पुलाव” – आपकी सेहत को नई ऊर्जा और रंगत दे सकता है।

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : नक्सलियों की हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
Next: MP NEWS : बाबा महाकाल की सवारी में श्रद्धालु पर फेंके पटाखे,वीडियो वायरल

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.