IPL 2026 Opening Ceremony Cancel: IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन इस बार नहीं किया जाएगा। BCCI ने पिछले साल बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना के 11 पीड़ितों को श्रद्धांजली देने के लिए ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने की है।
देवजीत सैकिया का बयान
BCCI के सेक्रेटरी ने एक मीडिया एजेंसी के साथ बात करते हुए कहा कि- ‘ पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है। लेकिन बोर्ड IPL फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है।’

RCB जीत जश्न के दौरान गई थी 11 लोगों की जान
IPL 2025 में RCB टीम ने इतिहास रचते हुए करी पच्चीस साल बाद IPL का खिताब अपने नाम किया था, चारों तरफ RCB फैंस काफी खुश थे, लेकिन इस खुशी के बीच दुख के बादल तब छा गए जब 4 जून की जीत की बाद विक्ट्री परेड निकली और स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि
चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका लगाने और 11 सीटें हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। इनपर कोई नहीं बैठेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए खास पहल की है।

मेमोरियल प्लाक को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। इसके अलावा, IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी।
पिछली ओपनिंग सेरेमनी में इन सितारों ने किया था परफॉर्म
IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित हुई थी, जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस दौरान दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला ने इसमें शानदार परफॉर्मेंस दी थी
इसके अलावा शाहरुख के साथ विराट कोहली और रिंकू सिंह ने स्टेज पर डांस किया था।
संवेदनशीलता की पुरानी परंपरा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पहले भी ऐसी संवेदनशीलता दिखा चुका है। साल 2019 में पुलवामा हमला के बाद IPL 12 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई थी और उसका बजट शहीद जवानों के परिवारों को दान कर दिया गया था।
