Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Diljit Nominated Emmy Awards: बेस्ट एक्टर की रेस में दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली को दिया क्रेडिट
  • एंटरटेनमेंट

Diljit Nominated Emmy Awards: बेस्ट एक्टर की रेस में दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली को दिया क्रेडिट

Hema Gupta September 26, 2025

Diljit Nominated Emmy Awards: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपने फिल्म की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर तो कभी अपने बयानो की वजह से लेकिन इस बार उन्हें फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2024 में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेशन मिला है। इस वजह से वो चर्चा का विषय बने हुएं हैं।

Read More: The Bads of Bollywood Controversy: समीर वानखेड़े ने आर्यन खान पर मानहानि का मुकदमा दायर!

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी…

सिंगर ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट में इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एमी नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट की गई है, उस पोस्ट में इम्तियाज अली को इस नॉमिनेशन के लिए धन्यवाद दिया कहा कि- ‘ये सब आपकी बदौलत हुआ’।

इंटरनेशनल एमी में दिलजीत के कॉम्पिटिटर

बेस्ट परफॉर्मर बाय अन एक्टर कैटेगरी में दिलीज दोसांझ को नॉमिनेशन मिला है। इसके अलावा इस कैटेगरी में डेविड मिशेल ‘इन लूडविग’, ओरियल प्ला ‘न यो, एडिक्टो’, और डिएगो वासक्वेज ‘इन वन हंड्रेड एयर्स ऑफ सोलीट्यूड’ को भी नॉमिनेट किया गया है।

‘अमर सिंह चमकीला’ को बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज में भी नॉमिनेशन…

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है। इसके साथ जर्मनी से हेरहोसनः द बैंकर एंड द बॉम्ब, यूनाइटेड किंगडम से लॉस्ट बॉयज एंड फैरीज, और चिली से वेंसर ए मोरिर भी नॉमिनेटेड हैं।

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024…

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2024 का आयोजन 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होगा, जहां विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इस बार कुल 16 कैटेगरी में 64 नॉमिनेशन हैं, जिनमें 26 देशों की फिल्मों और ऑर्टिस्ट को शामिल किया गया है।

किस पर आधारित है फिल्म?

‘अमर सिंह चमकीला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं। दिलजीत ने अमर सिंह चमकीला और परिणीति ने उनकी पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया है।

फिल्म को पहले ही फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में 9 अवॉर्ड मिल चुके हैं।

दलित परिवार में जन्मे अमर सिंह चमकीला…

21 जुलाई 1960 को लुधियाना के पास स्थित गांव डुगरी में एक गरीब दलित परिवार में अमर सिंह चमकीला का जन्म हुआ। उनका असली नाम धनीराम था। गायकी की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्हें अमर सिंह चमकीला नाम से पहचान मिली। गरीबी के कारण उन्होंने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी और परिवार का सहारा बनने के लिए काम करना शुरू कर दिया।

इलेक्ट्रिशियन बनने का था सपना…

जहां ज्यादातर युवा डॉक्टर या इंजीनियर बनने का ख्वाब देखते हैं, वहीं चमकीला का सपना एक इलेक्ट्रिशियन बनने का था। शुरुआती दिनों में उन्हें एक कपड़ा मिल में नौकरी मिल गई।

संगीत से था गहरा लगाव..

काम के बीच समय मिलते ही चमकीला गुनगुनाने लगते थे। अक्सर वे आसपास की घटनाओं को गीतों में ढालकर गाते थे। धीरे-धीरे उनकी रुचि संगीत की ओर बढ़ने लगी।

हार्मोनियम और ढोलकी बजाना सीखा…

चमकीला ने गांव के दोस्तों के साथ रहकर हार्मोनियम और ढोलकी बजाना भी सीख लिया। गांव में किसी की शादी होती तो वे दोस्तों के साथ ढोलकी लेकर पहुँच जाते और अपनी गायकी से सबका मनोरंजन करते थे।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मिग-21 फाइटर की आखिरी उड़ान: भारतीय वायुसेना ने दी भावपूर्ण विदाई
Next: पटना में प्रियंका गांधी का महिला संवाद: गरीबी, बेरोजगारी और सिस्टम की बेरुख़ी

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.