Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • International Dance Day 2025: ‘मेरा पहला पैशन डांसिंग…’ – संदीपा धर, जानिए कब हुई इस दिन की शुरुआत…
  • एंटरटेनमेंट

International Dance Day 2025: ‘मेरा पहला पैशन डांसिंग…’ – संदीपा धर, जानिए कब हुई इस दिन की शुरुआत…

Hema Gupta April 29, 2025

International Dance Day 2025: हर साल 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे मनाया जाता है। नृत्य न केवल एक कला है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इस अवसर पर संदीपा धर ने कहा उन्हें एक्टिंग से ज्यादा डांस पसंद है, और संदीपा अपने एक्टिंग से ज्यादा डांस की लिए मशहूर है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि डांस उनकी हॉबी है, और उन्होंने कहा कि- डांसिंग मेरे लिए खुद को एक्सप्रेस करने का जरिया है।

Read More: Anil Sharma on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर डायरेक्टर अनिल ने जमकर निकाला गुस्सा…

संदीप ने एक इंटरव्यू में डांस के बारें में बात करते हुए कहा..

“मेरा पहला पैशन डांसिंग है। मुझे पर्सनली ये फील होता है कि मैं एक्टर से बेहतर डांसर हूं। मैं बचपन से डांस करते आ रही हूं। ये मेरे लिए मेरी हॉबी है। मैं काफी शर्मीली किस्म की लड़की रही हूं तो डांसिंग मेरे लिए खुद को एक्सप्रेस करने का जरिया है। मेरी विफलता और बुरे समय में डांस ने मुझे बचाया है। जब मैं डांस करती हूं तो सब भूल जाती हूं। चाहे मेरा गुस्सा हो, फ्रस्ट्रेशन हो सब डांस से निकल जाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

संदीपा ने आगे कहा कि…

“मुझे लगता है कि आर्ट एक ऐसी चीज है, जिसके साथ आप पैदा होते हैं। आप इसे हासिल नहीं कर सकते हैं। मुझे खुशी है कि भगवान में मुझे एक आर्ट फार्म दिया है। डांस के साथ एक स्पिरिचुअल कनेक्शन है। मैं शायद एक्सप्रेस नहीं कर सकती कि मैं डांस करते समय क्या महसूस करती हूं। मेरे लिए ये मेडिटेशन जैसा है। इसमें भगवान से डायरेक्ट कनेक्शन बन जाता है।”

उनसे सवाल किया – क्या आप माधुरी दीक्षित की फैन हैं?

संदीपा ने बताया कि वो बचपन से ही माधूर के गाने देखकर बड़ी हुईं हैं। उन्होंने कहा कि – “मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं बहुत छोटी थी और माधुरी का ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’, ‘माए नी माए’ देख-देखकर मां को बोला था कि मुझे भी ये करना है। मेरी मां ने तभी मुझे कम उम्र में ही भरतनाट्यम क्लास में डाल दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Melvin Louis (@melvinlouis)

माधुरी जैसा कोई नहीं है। उनके जैसा एक्सप्रेशन, ग्रेस किसी में नहीं है। अभी जब लोग किसी के लिए कहते हैं ना कि ये अच्छा डांसर है। मैं उस बात से सहमत नहीं हो पाती हूं। जो बात माधुरी और श्रीदेवी जी में थी। वैसा अब कहां देखने मिलता है।”

इंटरनेशनल डांस डे की शुरुआत कब हुई..?

साल 1982 में इंटरनेशनल डांस डे की शुरुआत इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) के डांस कमेटी ने की थी। आपको बता दें कि, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को 1982 को आधुनिक बैले के निर्माता जीन-जॉर्जेस नोवरे के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

आपको बता दें कि, नृत्य करने से मन खुश होता है, इसके साथ ही मांसपेशियों में मजबूती, लचीलापन, संतुलन और समन्वय में सुधार होता है। यह तनाव को कम करने, मूड को बेहतर बनाने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक होता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: DC vs KKR Mstch Toss: टॉस दिल्ली के नाम, क्या 8 साल के इतिहास को बदल पाएगी KKR?
Next: Narendra Singh Tomar son’s wedding: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी आज, जैकलीन और बी प्राक ने संगीत में बिखेरा जलवा

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.