Indore Drugs Selling News: इंदौर के मल्हारगंज इलाके से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को गांजा और स्मैक सप्लाई करता था, नशे को सप्लाई करने वाले आरोपी के बारें में पत्नी ने ही 9 फरवरी को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन कर बताया कि उसका पति बुद्ध किरण भिड़े स्टुडेंट को नशे का सामान बेचता है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी ने पति के कारनामें का वीडियो बनाकर भेजा
महिला ने पुलिस को मादक पदार्थों का वीडियो बनाकर कमिश्नर को भेजा। वीडियो देखने के बाद कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके बाद 9 फरवरी की रात पुलिस ने आरोपी बुद्ध किरण को महालक्ष्मी नगर स्थित पान दुकान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
गांजा किया जब्त
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे उसके घर ले गई और फिर गांजे को जब्त कर लिया। पूछताछ में बताया कि-
‘वह सनावद के पास धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदता था।’

बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा था असर
शिकायतकर्ता महिला पेशे से अकाउंटेंट है। उसने पुलिस कमिश्नर को बताया कि- उसका पति पान दुकान चलाता है। कुछ दिनों से घर में तौल कांटा रखकर गांजा और नशीली पुड़ियों की बिक्री कर रहा है, जिसकी वजह से मेरी बेटियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
महिला ने आगे बताया कि-
‘इस अवैध काम का विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष के लोग मुझे डराते-धमकाते हैं। इसी के चलते 4 फरवरी को पति ने मुझसे मारपीट की। जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई है। तब भी इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन उस समय गांजा जब्त नहीं हुआ था।’
वकील का आया बयान
हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर ने बताया कि-‘ पीड़िता ने मुझे घर में गांजा रखे होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मैंने पुलिस कमिश्नर को पूरा घटनाक्रम बताया गया। कमिश्नर कार्यालय की ओर से तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता की मदद की गई।’
